Birdcage थीम से सजाएं घर, यहां से लें नए आइडियाज

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 12:59 PM (IST)

एक बर्डकेज (Birdcage) सबसे सुंदर और अट्रैक्टिव कब दिखता है? इस मॉर्डन टाइम में पक्षियों को बर्डकेज में कैद करके रखने का जमाना पुराना हो चुका है। यह जरूरी भी नहीं कि पिजरों में सिर्फ पक्षियों को कैद करके ही रखा जाए आप इसमें तरह-तरह की डैकोरेशन करके सजावट कर सकते हैं। आजकल लोग बर्डकेज को फूलों व लाइट्स से सजाकर घर की शोभा बढ़ाते हैं। हम भी यहां आपको बर्डकेज को क्रिएटिव तरीके से सजाने के कुछ आइडियाज देंगे जो आपके घर में चार-चांद लगा देंगे।

बर्डकेज सुंदर टेबल सेंट्रेपी के रूप में काम करते हैं इसलिए आप आप टेबल डैकोरेशन के लिए यूज कर सकते हैं।

मोमबत्तियां या स्ट्रिंग लाइट्स से आप बर्डकेज को विंटेज लुक दे सकते हैं।

आर्टिफिशियल या खुशबूदार फूलों से सजाएं बर्डकेज

पुरानी किताबों, घड़ी या अन्य चीजों को फेंकने की बजाए आप उसे बर्डकेज डैकोरेशन के लिए यूज कर सकते हैं।

पिंजरे में आप नकली पक्षी भी रख सकते हैं, जिससे आपका शौंक भी पूरा हो जाएगा और आजाद परिंदा भी कैद नहीं होगा।

बर्डकेस में फ्लॉवर्स या फ्रूट्स डालकर टेबल डैकोरेशन के लिए यूज करें।

मिनी गार्डन बनाना चाहते है तो बर्डकेज में छोटे-छोटे पौधे लगा सकते हैं।

 इनमें चॉकलेट एग, इस्टर एग, बॉक्स या मौसमी फल डालकर अपने घर को अलग-अलग थीम्स से सजा सकती हैं।

वॉल डैकोरेशन के लिए यूं इस्तेमाल करें बर्डकेज।

Content Writer

Anjali Rajput