बेकार बटनों से इस तरह बनाए घर के लिए क्रिएटिव सामान

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2017 - 12:28 PM (IST)

बटनों से घर सजाने के टिप्स : घर में सिलाई करने के बाद बचे हुए या किसी कमीज से टूटे हुए बटनों को आप बेकार समझकर फैंक देते है लेकिन इन्हें फैंकने की बजाए आप इससे घर के लिए बहुत सा क्रिएटिव सामान बना सकते है। आज हम आपको बताएगें की किस तरह आप घर पर पड़े बेकार बटनों से सुंदर और अटैरक्टिव फ्लावर पॉट बना सकती है। इनके अलावा आप इससे आपने घर के पुराने फोटो फ्रेम को डैकोरेट भी कर सकती है।

 

जरूरी सामान
1. फ्लावर पॉट- 1
2. सपंज या फॉम- 1
3. बटन- (अलग-अलग साइज और रंगों में)
4. बारिक चमकीला तार
5. कैंची
6. फोटो फ्रेम
7. ग्लू गन

 

फ्लावर पोट बनाने का तरीका


1. सबसे पहले 4 से 6 इंच चमकीली तार को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें। इसके बाद तार में इकट्ठे किए हुए बटनों को डाल दें। बटनों को डालने के बाद तार को आपने पंसदीदा शेप में मोड़ दें।

2. सभी बटनों को अच्छी तरह डाल कर कस दें और उन्हें एक साइड पर रख दें। आप चाहें को इन्हें यू या फिर चोरस शेप में भी मोड़ सकती है। 

3. इसके बाद बना बनाया पॉट लेकर इन्हें उसमें लगा दें।

4. बटनों के अलावा आप इसमें रिबन से फूल भी लगा सकती है। इससे आपके फ्लावर पॉट को और भी सुंदर लुक मिलेगा।

 

फोटो फ्रेम सजाने का तरीका


1. घर के पुराे फोटो फ्रेम को पहले अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद इसके चारों तरफ ग्लू की मदद से एक-एक करके बटन चिपका दें।

2. आप चाहें तो फोटो फ्रेम पर नया कलर भी कर सकती है। अगर आपने कलर लगाया है तो इसे सूखने के लिए छोड़ दें और उसके बाद बटनों को लगाए।

3. अब आप अपने नए फोटो फ्रेम में परिवार की फोटो लगा कर घर को सजा सकती है।

4. इनके अलावा आप बटनों से मिरर और वॉल डैकोरेशन भी कर सकते है।
 

Punjab Kesari