Winter Special: 20 मिनट में घर पर ही बनाएं रेस्ट्रोरेंट जैसी क्रीमी मशरूम सूप

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 12:11 PM (IST)

मशरूम सूप ना सिर्फ पीने में स्वादिष्ट होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर को गर्माहट भी मिलती है। यहां हम आपको 20 मिनट में घर पर ही रेस्ट्रोरेंट जैसी क्रीमी सूप बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे पीकर बड़ों से बच्चे तक खुश हो जाएंगे।

सामग्री (4 सर्विंग्स):

मशरूम - 2 कप
प्याज - 1/2 कप 
थाइम - 1 बड़े चम्मच
कुकिंग वाइन - 2 बड़े चम्मच
नमक - आवश्यकतानुसार
लहसुन - 10 लौंग
मैदा - 2 बड़े चम्मच
मक्खन - 4 चम्मच
काली मिर्च - आवश्यकतानुसार

विधिः

1. सबसे पहले एक सॉस पैन वेजिटेबल ब्रोथ (Vegetable Broth) डालकर कुछ देर पकाएं
2. फिर इसमें मशरूम, प्याज, लहसुन और थाइम मिलाकर 15 मिनट तक पकाएं।
3. दूसरे पैन में मक्खन गर्म करके मैदा डालकर भूनें।
4. अब इसमें नमक और काली मिर्च, मशरूम मिक्चर डालकर कुछ देर तक पकने दें।
5. जब सूप क्रीमी हो जाए तो आंच बंद कर दें।
6. लीजिए आपको सूप बनकर तैयार है। इसे टोस्टेड गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व करें।

Content Writer

Anjali Rajput