क्या मास्क पहनने का समया आ गया है? 20 दिनों में मिले 12 कोरोना के केस, 4 की मौत

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 04:18 PM (IST)

नारी डेस्क:  आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त जी. वीरपांडियन ने गुरुवार को बताया कि राज्य में 26 जून से 16 जुलाई के बीच 12 लोग कोविड-19 वायरस से संक्रमित हुए, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई। इन चारों को पहले से ही अन्य गंभीर बीमारियां (को-मॉर्बिडिटी) थीं। मरने वाले लोगों को हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप), डायबिटीज (मधुमेह), किडनी की समस्या और अन्य तरह की गंभीर बीमारियां थीं।
 

यह भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के नेता को गिफ्ट किया ठेकुआ,  हफ़्तों तक खराब नहीं होती ये  बिहारी  डिश
 

वीरपांडियन ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा- "राज्य में कोविड-19 के छिटपुट मामले सामने आए। 26 जून से 16 जुलाई के बीच 12 लोग कोविड-19 वायरस से संक्रमित हुए और उनमें से चार की मौत हो गई।" आयुक्त के अनुसार, आंध्र प्रदेश में कोविड-19 का पहला संक्रमण 26 जून को कडप्पा जिले में दर्ज किया गया था और 1 से 16 जुलाई के बीच 11 और मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दो लोग संक्रमित लोगों के करीबी संपर्क में आने के बाद बीमार पड़े। खास बात यह है कि सबसे ज़्यादा मामले कडप्पा जिले से (आठ) सामने आए, इसके बाद गुंटूर (दो) और विशाखापत्तनम व काकीनाडा से एक-एक मामला सामने आया।


यह भी पढ़ें:  3 Idiots और सोनम वांगचुक का नहीं है कोई कनेक्शन, आमिर खान ने सालों बाद किया खुलासा
 

दक्षिणी राज्य में 26 जून से 15 जुलाई के बीच 67 कोविड-19 टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 पॉजिटिव पाए गए, जबकि 12वां मामला तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) में सामने आया। संक्रमित लोगों में से तीन होम आइसोलेशन में हैं, दो का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि तीन ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।  1 जुलाई से पूरे देश में 339 मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज़्यादा 115 मामले केरल में दर्ज किए गए, इसके बाद कर्नाटक (64), महाराष्ट्र (43), तमिलनाडु (39), अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दिल्ली (दोनों में 18-18), राजस्थान (12) और कुछ अन्य राज्यों में भी मामले सामने आए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static