शादी के कारण टेंशन महसूस कर रहे हैं कपल्स, वजह कर देगी हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 03:24 PM (IST)

एक समय था जब कपल्स की शादी की तस्वीरें सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार वालें वेडिंग एल्बम या सीडी पर देखते थे। मगर अब, सोशल मीडिया के जरिए वेडिंग तस्वीरें दूर-दूर तक शेयर की जा सकती हैं। आजकल कपल्स के लिए फोटोस को सोशल मीडिया पर शेयर करना ट्रैंड बन गया है। नतीजतन, ऐसे जोड़ों की संख्या बढ़ रही है, जो 'इंस्टावर्थ' वेडिंग के कारण दबाव महसूस कर रहे हैं।

 

2,800 जोड़ों पर किए गए इस नए सर्वेक्षण में पाया गया है कि शादी करने वाले 42% कपल्स सोशल मीडिया के चक्कर में दबाव महसूस कर रहे हैं। सर्वे के अनुसार, सोशल मीडिया पर फोटोज अपलोड करने के चक्कर में कपल्स शादी में काफी खर्चा कर रहे हैं, ताकि उनकी शादी इंस्टाग्राम पर अच्छी रहें। इनमें सगाई से लेकर शादी तक 1/4 कपल्स ने अपने बजट से 30% अधिक खर्च किया, जिसके कारण उनमें दबाव बढ़ रहा है।

आजकल कपल्स के लिए इंस्टाग्राम दैनिक जीवन का एक हिस्सा बन गया है। हालांकि यह आश्चर्यजनक नहीं है कि जब कपल्स शादी का फैसला करते हैं तो वो इस बात का ख्याल रखते हैं कि सोशल मीडिया के हिसाब से उनकी वेडिंग लोकेशन अच्छी हो। सर्वेक्षण से पता चलता है कि यह हाल के वर्षों में शादी के वित्तीय सेट-बैक के प्रमुख कारणों में से एक है।

सर्वेक्षण के अनुसार, भोजन और पेय के बाद लोकेशन का किराया सबसे बड़ी लागत में से है। सगाई की अंगूठी और हनीमून से ज्यादा खर्चा तो लोकेशन पर हो जाता है। इसमें ज्यादातर खर्चा अपनी सगाई और प्री वेडिंग लोकेशन पर करते हैं। इसके अलावा शादी की लोकेशन Instagram फीड के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है।

इंस्टाग्राम पर फोटो के चक्कर में कपल्स ना सिर्फ दबाव महसूस कर रहे हैं बल्कि इसके कारण वो अपनी दिल की इच्छाओं को भी मारते जा रहे हैं। इसकी बजाए आप अपने बजट और खुशी को ध्यान में रखते हुए वेडिंग प्लान करें।

Content Writer

Anjali Rajput