पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी ये 8 एक्ट्रेस, कुछ तो बच्चों के साथ करेंगे सेलिब्रेट

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2020 - 04:52 PM (IST)

करवाचौथ का त्योहार महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। यह त्योहार हर शादीशुदा औरत के लिए खास होता है। आम औरतों की तरह एक्ट्रेसेज भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाती है। कुछ एक्ट्रेसेज ऐसी भी हैं, जिनका शादी के बाद ये पहला करवा चौथ होगा। पहला करवाचौथ नई नवेली दुल्हन के लिए काफी खास होता है। चलिए इस पैकेज में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे  जो इस साल शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी।

काजल अग्रवाल

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने हाल में ही अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड गौतम के साथ शादी की। काजल और गौतम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों की शादी मुंबई के ताज होटल में हुई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@manishmalhotraworld @manishmalhotra05 Jewellery : @manishmalhotrajewellery Stylist: @stylebyami Style team : @tanyamehta27 Hair : @divya.naik25 Photo: @storiesbyjosephradhik

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on Nov 1, 2020 at 7:23pm PST

नेहा कक्कड़

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी ने तो सभी को हैरान कर दिया। नेहा ने 24 अक्टूबर को रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की। उन्होंने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में फेरे लिए। दोनों ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों ने एक-दूसरे के लिए रोमांटिक गाने गाए। नेहा की शादी में ज्यादातर पंजाबी स्टार्स ही दिखाई दिए।

काम्या पंजाबी

टीवी की सबसे फेमस एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने इसी साल शलभ डांग के साथ दूसरी शादी की। उनकी पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी। 10 साल बाद दोनों अलग हो गए। काम्या की एक बेटी भी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Thats how my father in law tricked us saying photo main click karta hun 😅🤩 @shalabhdang

A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya) on Oct 28, 2020 at 10:39pm PDT

पूजा बनर्जी

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने लॉकडाउन के बीच ही ब्वॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा के साथ शादी कर ली। 15 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। पूजा ने कहा था कि शादी की तारीख से एक महीने पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली थी। अब यह कपल पेरेंट्स भी बन चुका है। पूजा ने कहा था कि जब हमारा बच्चा इस दुनिया में आ जाएगा तो मैं ट्रेडिशनलत तरीके से शादी करके कुणाल के साथ फेरे लेना चाहती हूं।

नताशा स्टेनकोविक

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा ने इसी साल पहले दुबई में सगाई की और फिर बाद में गुपचुप शादी कर ली। अब दोनों एक बेटे के मां-बाप है। नताशा ने 30 जुलाई को बेटे अगस्त्य को जन्म दिया।

संगीता चौहान

टीवी एक्ट्रेस संगीता चौहान ने 30 जून को 'ससुराल सिमर का' में काम कर चुके एक्टर मनीष रायसिंघन से शादी की। दोनों ने मुंबई के एक गुरुद्वारे में 5 लोगों की मौजदूगी में फेरे लिए। शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन मास्क पहने हुए नजर आए थे।

प्राची तेहलान

फेमस सीरियल दीया और बाती हम में आरजू राठी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्राची तेहलान भी शादी कर चुकी है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के बिजनेसमैन रोहित सरोहा से शादी की। शादी में सिर्फ परिवारवाले ही शामिल हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Enroute 5th trip to Corbett together ! ❤️ @rsaroha #mountains #traveldiaries #ustogether #familytime

A post shared by PRACHI TEHLAN (@prachitehlan) on Oct 30, 2020 at 4:48am PDT

मिहिका बजाज

एक्टर  राणा दग्गुबाती ने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज के साथ हैदाराबाद में शादी की। राणा जहां एक एक्टर है वही उनकी वाइफ  मिहीका बजाज एक इवेंट प्लानर हैं, जो मुंबई में ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो की मालकिन हैं।  तो ये हैं वो कपल जो शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ सेलिब्रेट करेंगे। 

Content Writer

Priya dhir