मिस इंडिया का क्राउन जीतने वाली मानसा से भारत को उम्मीदें, क्या Miss World का ताज भी करेगी अपने नाम ?

punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 11:25 AM (IST)

पंजाब की हरनाज संधू की जीत के बाद अब भारत अपनी झोली में एक और  खिताब की उम्मीद लगाए बैठा है। हर भारतीय यही चाहता है कि मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब देश की बेटी ही जीते। 16 दिसम्‍बर को  सैन जुआन में आयोजित होने वाले मिस वर्ल्ड 2021 पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्‍व मानसा वाराणसी करेंगी। वह 'मिस इंडिया 2020' भी रह चुकी हैं। 


कई सुंदर लड़कियों फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी  मानसा नेशनल क्रश बन चुकी है। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फोलोइंग है। उनकी तुलना अभिनेत्री प्राची देसाई से भी की जाती है। लोगों का कहना है कि मानसा की शक्ल प्राची से काफी मिलती है, अब लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। 

मिस वर्ल्ड 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मानसा का जन्म  हैदराबाद में हुआ था।  कुछ समय बाद इनके पिता मलेश‍िया शिफ्ट हो गए थे। वहां से लौटने के बाद मानसा ने 12वीं की पढ़ाई और ग्रेजुएशन भारत में ही की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने प्राइवेट कंपनी में बतौर फाइनेंस इंफॉर्मेशन एक्‍सचेंज एनालिस्‍ट काम किया। 


कम्‍प्‍यूटर साइंस इंजी‍नियरिंग में ग्रेजुएट मानसा को स्‍विमिंग करना, टेबल टेनिस और बैड‍मिंटन खेलना पसंद है वह क्‍लासिकल इंडियन डांस में भी काफी ट्रेंड हैं और साइन लैंग्‍वेज सीख रही हैं। मानसा ने बताया था कि  वह काफी शर्मीली थीं और वह भरतनाट्यम और संगीत के जरिए खुद को व्यक्त करना पसंद करती थीं। 

मानसा वाराणसी, प्रियंका चोपड़ा को फॉलो करती हैं और उनको अपना आदर्श मानती है। इसके अलावा उनकी लाइफ में  मां, नानी मां और छोटी बहन बहुत मायने रखती हैं। इन तीनों महिलाओं को वह अपनी लाइफ का अभिन्न हिस्सा मानती हैं। 

मानसा वाराणसी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल ही मिस इंडिया बनने का ड्रीम देखा और इसके बाद वे इसके पीछे मिशन की तरह जुट गईं। वो अपने को वुमन ऑन मिशन कहती हैं। उनकी तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हे  वेस्टर्न कपड़ों के साथ-साथ पारंपरिक परिधानों से भी बेहद लगाव है। 

Content Writer

vasudha