कोरोना का बढ़ता जा रहा कहर, 24 घंटों में रिकाॅर्ड तोड़ मामले आए सामने

punjabkesari.in Friday, Apr 30, 2021 - 11:23 AM (IST)

भारत में कोरोनावायरस की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। रोजाना कोरोना के तीन लाख से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,86,452 नए केस सामने आए हैं। वहीं 3,498  लोगों की मौत हुई है। उपचार के बाद 1,53,84,418 मरीज ठीक हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़कर 1,87,62,976 हो गई है। इस महामारी से अब तक 1,53,84,418 लोग ठीक हुए हैं जबकि 2,08,330 लोगों की जान जा चुकी है। देश में एक्टिव केस की संख्या 31,70,228 है। अब तक 15,22,45,179 लोगों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। 

 वहीं भारत के कोरोना संकट को देखते हुए विदेशों से राहत के लिए मेडिकल सामग्री भेजी जा रही है। यहां तक कि सेलेब्स भी कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और उन्हें जरूरत का समान जैसे ऑक्सिजन सिलेंडर, दवाईयां, बेड आदि मुहैया करवा रहे हैं। 

Content Writer

Bhawna sharma