Health Alert! इस तरह पीएंगे काढ़ा तो सेहत को फायदा नहीं होगा नुकसान

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2020 - 12:35 PM (IST)

पूरी दुनिया में अपना कोहराम मचाने वाला कोरोना वायरस के मामले अब कम होते दिखाई दे रहे हैं। खबरों की मानें तो भारत में इसके केस लगातार कम हो रहे हैं वहीं रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है जो कि एक अच्छी खबर है। लेकिन बढ़ती ठंड कहीं न कहीं विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा रही है। कोरोना वायरस के आने पर डॉक्टर्स ने लोगों को हेल्दी रहने के लिए काढ़ा पीने की सलाह दी थी हालांकि अभी भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो इसका सेवन कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों के मन में अभी भी यह सवाल है कि क्या सच में काढ़ा पीने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और इससे आप वायरस की चपेट में नहीं आते हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब देते हैं। 

क्या रिकवरी रेट का कारण घरेलू नुस्खे?

कोरोना के मामलों पर अगर एक बार नजर मारी जाए तो विशेषज्ञ अभी तक यह कह रहे हैं कि इसके मामले भारत में कम हो रहे हैं। ऐसे में सवाल यह आता है कि क्या रिकवरी रेट का कारण घरेलू नुस्ख है। इस पर विशेषज्ञ कहते हैं कि लोगों ने कोरोना काल में सबसे ज्यादा जो घरेलू नुस्खा अपनाया वो था काढ़ा पीना। 

तुलसी में पाए गए कोरोना से लड़ने के तत्व 

विशेषज्ञों की मानें तो काढ़ा तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च जैसी चीजों से बनता हैं और एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि तुलसी की तुलना  रेमडेसिविर से की गई है यानि कि इसमें कोरोना से लड़ने में तत्व पाए गए हैं। इसलिए आड सभी डॉक्टर्स लोगों से यही कह रहे हैं काढ़े का सेवन करते रहें। 

काढ़ा पीने से आ रही परेशानियों पर क्या किया जाए?

वहीं कुछ लोगों को काढ़े पीने के बाद कईं तरह की परेशानियां भी आने लगी थी इस पर विशेषज्ञ कहते हैं कि इसका एक कारण यह है कि लोग अपने मन से ही काढ़े में कईं तरह की अलग-अलग चीजें मिलाने लगे हैं। जिनसे उनके शरीर को नुक्सान पहुंच रहा है। कुछ लोगों ने दिन में कईं बार काढ़ा पीया जिससे भी उनकी सेहत पर असर होने लगा। ऐसे में लोग अगर सही चीजें डाल कर और दिन में 3-4 बार रही काढ़ा पीऐंगे तो उससे नुकसान नहीं होगा। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि बिना डॉक्टर से पूछे इसका इसमें कुछ भी न मिलाएं नहीं तो इससे आपको परेशानी हो सकती है। 

किस तरह से नुकसान करता है काढ़ा?

काढ़ा पीने से आपके शरीर को तब नुकासन पहुंचता है जब आप बनाते वक्त इसमें वो चीजें डाल देते हैं जिनकी जरूरत नहीं होती है। डॉक्टर्स द्वारा बताई गई चीजों से ही काढ़ा बनाएं।  वहीं इसका सेवन जरूरत से ज्यादा भी न करें। 

इन चीजों से बनाएं काढ़ा 

4 से 5 तुलसी के पत्ते
- 1/2 छोटी चम्मच इलाइची पाउडर
- 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर


- 1 इंच अदरक
- 3 से 4 मुनक्का

Content Writer

Janvi Bithal