कोरोना के नए मामलों में आ रही कमी, 3 हजार लोगों ने गंवाई जान

punjabkesari.in Saturday, May 29, 2021 - 11:59 AM (IST)

भारत में कोरोना वायरस का कहर बना हुआ है। हालांकि नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में नए मामलों में कमी नजर आई। बीते 24 घंटों में 1,73,790 नए केस सामने आए हैं। साथ ही इस संक्रमण से 3,617 लोगों ने अपनी जान गवां ली है। कोरोना वायरस से ठीक होकर करीब 2,84,601 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 2,77,29,247 हो गई है। अब तक कुल 2,51,78,011 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं 3,22,512 लोगों की मौत हो गई है। देशभर में एक्टिव केस की गिनती 22,28,724 है। साथ ही इस संक्रमण से बचाव के लिए 20,89,02,445 लोगों को कोरोना टीके की डोज दी जा चुकी है।

बता दें दुनियाभर के देशों में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। लोगों को इस समय कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। वहीं अब ब्रिटेन के मेडिसिन रेग्युलेटर ने जॉनसन एंड जॉनसन कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन का सरकार 2 करोड़ डोज का ऑर्डर कर रही है। 

Content Writer

Bhawna sharma