कोरोना महामारी का बढ़ता प्रकोप, रिकवरी के मामलों में हो रही बढ़ोतरी

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 10:21 AM (IST)

भारत में कोरोना वायरस ने कहर मचा रखा है। देशभर में रोजाना 4 लाख से ऊपर इसके मामलों की पुष्टि हो रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण मामलों के कुल 3,43,144 नए केस आए हैं। वहीं इस संक्रमण से 4,000 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान उपचार के बाद 3,44,776 लोग डिस्चार्ज हो गए है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़कर कुल 2,40,46,809 हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण से 2,00,79,599 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 2,62,317 लोगों की जान चली गई है। देश में एक्टिव केस की संख्या अभी 37,04,893 है। साथ ही कोरोना टीके की 17,92,98,584 लोगों को डोज दी जा चुकी हैं।

बता दें कोरोना वैक्सीन के नियमों में कुछ बदलाव किया गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके लोग छह महीने बाद टीका लगवा सकते हैं। इसके साथ ही कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच 12 से 16 हफ्ते का अंतर कर दिया गया है। प्रेग्नेंट महिलाएं कोई भी वैक्सीन लगवा सकती हैं। 

Content Writer

Bhawna sharma