बिना मेकअप अनुष्का की तरह दिखें कूल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2017 - 08:28 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): बॉलीवुड में कई हीरोइन एेसी हैं जो अपनी नैचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती है। अनुष्का शर्मा भी इन्हीं में से एक है। वह कई बार बिना मेकअप के नजर आई, जहां वह काफी खूबसूरत लग रही थी। हाल में ही अनुष्का को एयरपोर्ट पर स्पोर्ट किया गया जहां वह कूल लुक में दिखाई दीं। 

अनुष्का ने येलो कलर के कुर्ते के साथ व्हाइट प्रिंटिड प्लाजो वियर किया था। अपने आउटफिट के साथ उन्होंने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया था। हेयरस्टाइल में उन्होंने हेयरबन बनाया हुआ था। फुटवियर की बात करें तो अनुष्का ने लाइट कलर की पंजाबी जूती पहनी हुई थी। अपनी लुक को पूरा करते हुए उन्होंने लाइट कलर का हैंडबैग कैरी किया हुआ था। आल-ओवर अनुष्का बिना मेकअप में भी काफी सुंदर लग रही थी।

आप भी अनुष्का के इस समर स्टाइल को फॉलो करके सिंपल लुक में भी स्टाइलिश दिख सकती है। अनुष्का ने इस लुक की खास बात यह है कि उनका आउटफिट स्टाइलिश होने के साथ-साथ कम्फर्टेबल भी है। कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए यह आउटफिट बैस्ट है।

Punjab Kesari