Ramadan 2023: सहरी में काम हो जाएगा और भी आसान अगर अपना लिए ये कुकिंग हैक्स

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2023 - 01:11 PM (IST)

रमजान का महीना चल रहा है, मुस्लिम समुदाय के लोग इसका बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बात को कहना गलत नहीं होगा कि इस्लाम धर्म में इस महीने को बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पूरे महीने में हर मुस्लिम व्यक्ति रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करता है। रोजा रखने के लिए सहरी में उठकर  पेट भर खाना खाया जाता है। सेहरी के दौरान घरों में बहुत ही रौनत होती है और कई तरह के स्वादिष्ट पकवान तैयार किए जाते हैं। परंतु थकान और नींद के कारण महिलाएं किचन का काम आसानी से नहीं कर पाती हैं। ऐसे में आप कुछ किचन टिप्स के साथ अपना आधा काम आसान कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

क्या बनाना है क्या नहीं पहले ही कर लें डिसाइड 

सहरी में आप क्या-क्या बनाने वाली हैं इन सबकी पहले ही योजना बना लें। यदि काम ज्यादा है तो जल्दी उठकर उसे पूरा कर लें। परंतु कई बार महिलाएं इस बात को डिसाइड नहीं कर पाती कि क्या बनाया जाए और इसी में सारा समय बर्बाद हो जाता है। इसलिए काम आसान करने के लिए मसाले पहले ही तैयार करके रख लें। 

PunjabKesari

सब्जियां काटकर रख लें 

कई बार सब्जी काटने में बहुत ही समय लगता है ऐसे में दूसरा काम करने में भी देरी हो जाती है। इसके लिए पहले ही पूरे हफ्ते की सब्जी काटकर फ्रिज में रख दें। इससे आपका टाइम भी बचेगा और काम भी आसान हो जाएगा। ऐसे में यदि आपको जल्दी है तो आप फटाफट काटी हुई सब्जियों से खाना तैयार कर सकती हैं। 

आटा गूंथकर रख लें 

सहरी में कई बार थकान के कारण आंख देरी से खुल सकती है। ऐसे में रोटियां बनाना महिलाओं के लिए सबसे बड़ा काम होता है। इसलिए काम को आसान बनाने के लिए रात में ही आटा गूंथकर फ्रिज में रख लें। जब रोटियां बनानी हो तो 10 मिनट पहले आटा बाहर निकालकर रखें। इससे टाइम भी बचेगा और काम भी आसान होगा। 

PunjabKesari

पहले छील लें लहसुन 

लहसुन छीलने में भी काफी समय बर्बाद होता है। ऐसे में इसे पहले छीलकर रखने के लिए लहसुन की कलियों को थोड़ी देर गर्म पानी में डालें। इसके बाद जैसे आप लहसुन छीलेंगे यह आसानी से छिल जाएगा। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static