Bigg Boss में सरेआम अश्लीलता फैला रहे कंटेस्टेंट्स,  घर में LIP LOCK देख भड़के लोग

punjabkesari.in Friday, Jun 30, 2023 - 01:55 PM (IST)

रियलिटी शो 'बिग बॉस' का विवादों से गहरा नाता है। हर बार घर के सदस्य अपनी अजीब हरकतों के चलते चर्चाओं में आ ही जाते हैं। कहा जाता है कि मिर्च मसाला डालकर प्लानिंग के अनुसार शो का माहौल गर्म किया जाता है। Bigg Boss OTT 2 काे देखकर भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। दो कंटेस्टेंट्स ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर किसी को भी शर्म आ जाए।


अकसर देखा जाता है कि बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स खुद काे दिखाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं कि  बिग बॉस के घर में जैद हदीद और आकांक्षा पुरी एक-दूसरे को पैशिनेट किस कर रहे हैं। वह लगातार 30 सेकंड तक एक दूसरे को किस करते रहे, जिसे देख बाकी सदस्य हैरान रह गए।


दरअसल शो में दो टीम के बीच टास्क चल रहा था, इस दौरान जैड और आकांक्षा को एक दूसरे को किस करने का डेयर दिया गया। ये डिसाइड किया गया कि  30 सेकेंड तक किस करना है। इन दोनों ने मुस्कुराते हुए एक दूसरे को किस करना शुरू कर दिया। बाकी सारे घरवाले उन्हें देखते ही रह गए। इस टास्क के बाद जैड ने कहा कि आकांक्षा बैड किसर हैं। इसके बाद दोनों हंसने लग जाते हैं।

सरेआम दोनों को इस तरह की हरकतें करता देख लोग बेहद नाराज हैं। लाेगों का कहना है कि फैमिली शो बताकर ये हरकतें होती हैं। एक यूजर ने लिखा- ये लोग लाइमलाइट में रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लोगों ने  आकांक्षा को भला बुरा बोलते हुए कहा- इसने शो में मीका सिंह से शादी की थी और अभी यहां टास्क में स्मूच किया.. और 10 साल बाद बिग बॉस में और कुछ भी चालू हो जाएगा, जैसे बिग ब्रदर शो यूके और अन्य देशों में होता है।


एक ने मजे लेते हुए लिखा- ये तो मीका की दुल्हन है, मीका राखी को और ये इसको, वाह रे। कुछ ने बिग बॉस ओटीटी 2 को बायोकॉट तक करने की मांग की। बता दें कि 'बिग बॉस' में पहले भी ये हरकतें देखने को मिल चुकी है। जेड हदीद से पहले शालीन भनोट ने भी सौंदर्या संग फ्लर्ट करने के चक्कर में हद पार कर दी थी।

Content Writer

vasudha