बेहद जानलेवा है चाय के साथ सिगरेट का सेवन, आज ही छोड़ दें ये बुरी आदत

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2023 - 06:32 PM (IST)

जाने अनजाने में अक्सर कई लोग अपनी कुछ बुरी आदतों को लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लेते है। जैसे कि चाय या कॉफी के साथ सिगरेट पीना। वैसे तो सिगरेट पीना सेहत के लिए काफी हानिकारक है। कई लोग मूड को रिफ्रेश करने के लिए, थकान दूर करने के लिए चाय पीते है। लेकिन कुछ लोगों को चाय के साथ सिगरेट पीने की आदत होती है तो इसे आज ही बदल दें। क्योंकि इससे आपके शरीर को काफी नुक्सान हो सकता है। तो चलिए जानते है उसके बारे में।

चाय और कॉफी के साथ सिगरेट क्यों नहीं पीनी चाहिए

शोधकर्ताओं का कहा है कि चाय के साथ सिगरेट पीने से कैंसर का खतरा 30 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। चाय में कई तरह के टॉक्सिन्स होते हैं। ये तत्व शरीर के लिए खतरनाक माने जाते हैं। जब ये जहर सिगरेट के साथ मिल जाते हैं तो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का कारण बनते हैं। इसलिए, शोधकर्ताओं ने कहा कि चाय के साथ सिगरेट पीने से बचना चाहिए। बता दें कि धूम्रपान में कुछ भी जैसे चाय के साथ कोई भी तम्बाकू उत्पाद लेने से गंभीर स्वास्थ्य खतरे बढ़ जाते हैं। यह सच है क्योंकि आप कार्बन जलाकर सांस ले रहे हैं। वहीं इसके चलते फेफड़ों के कैंसर और हृदय रोग का बढ़ता जोखिम शामिल है।

शरीर के कई अंग हो सकते हैं प्रभावित

सिगरेट से निकलने वाले धुएं में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस मौजूद होती है, जो खून में ऑक्सीजन के स्तर को कम कर देती है। ऐसी में आप कॉफी या चाय के साथ सिगरेट पीते है तो इसकी स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो जाती है। इससे न सिर्फ आपके फेफड़े प्रभावित होंगे, बल्कि शरीर के दूसरे अंगों पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा।

 

 

Content Writer

Kirti