कब्ज का अचूक इलाज हैं ये 5 drinks, पेट संबंधी सारी समस्याओं से दिलाएंगे छुटकारा

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 04:44 PM (IST)

कब्ज  एक ऐसी समस्या है जिसे अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर इसका समय पर इलाज नहीं किया जाए तो यह बवासीर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। इतना ही नहीं, कब्ज जितनी पुरानी होती रहती है आपकी तकलीफ उतनी ही ज्यादा बढ़ती रहेगी। कई बार यह पेट या आंत के कैंसर का कारण भी बन सकती है। एक्सपर्ट्स कब्ज को रोकने के लिए पर्याप्त पानी पीने की भी सलाह देते हैं। तरल पदार्थ भी आपको कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। ये आपको हाइड्रेट रखने के साथ-साथ आपको पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। हम आपको यहां 5 जूस बता रहे हैं, जो कब्ज से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

आलूबुखारा का जूस

आलूबुखारा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है और पाचन से राहत देता है। कब्ज से लड़ने के लिए आप सूखे प्रून भी खा सकते हैं। यह जूस हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मददगार होता है क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है।

मौसमी का जूस

मौसमी का जूस कब्ज के लिए एक अच्छा उपाय हो सकता है क्योंकि इसमें एसिड होता है, जो आंतों से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है और तुरंत राहत देता है। जल्दी परिणाम के लिए मौसमी के रस में एक चुटकी नमक मिलाएं।

नींबू का रस

नींबू का रस विटामिन सी से भरपूर होता है। नींबू आपके स्वास्थ्य और यहां तक कि त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद है। यह जूस कब्ज को भी कम कर सकता है। जूस को तैयार करने के लिए एक कप गर्म पानी में आधा नींबू का रस मिलाया जा सकता है। आप स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।

सेब का जूस

एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि सेब में विटामिन ए, सी, ई, के और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा भी बहुत कम होती है। सेब का रस कब्ज से लड़ने में फायदेमंद होता है। कब्ज से लड़ने के लिए सेब का रस कम मात्रा में पिएं।

नाशपाती  का जूस

नाशपाती में विटामिन सी, के, पोटेशियम और कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व भी होते हैं। नाशपाती का रस भी कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। यह बच्चों के लिए कब्ज के इलाज के लिए भी बेहतर उपाय है। बेहतर स्वाद के लिए आप इसमें थोड़ा नींबू का रस या सेंधा नमक भी मिला सकते हैं।

 

नोट- इसके बाद भी अगर कब्ज कि समस्या खत्म ना हो तो एक्सपर्ट से सलाह लें।

Content Editor

Charanjeet Kaur