Vickat की शादी पर Condom ब्रांड ने किया पर्सनल पोस्ट, लोग बोले- ये बात सुप्रीम कोर्ट तक जानी चाहिए

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 05:17 PM (IST)

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब लाइमलाइट लूट रहे हैं। जहां देखो उनकी शादी की ही चर्चा है। उनकी शादी का इंतजार करते - करते लोग इतना थक गए हैं कि अब दूल्हा- दुलहन का मजाक बनान शुरु कर दिया है। लोकप्रिय कंडोम ब्रांड ड्यूरेक्स इंडिया ने भी कुछ ऐसा ही किया। 

ड्यूरेक्स इंडिया ने अपने  आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज एक पोस्ट शेयर कर लिखा- 'डिअर विक्की और कटरीना, अगर हमें आमंत्रित नहीं किया गया, तो आप मजाक कर रहे होंगे। इसे पोस्ट को कैप्शन दिया है- अपनी शादी में एडमिशन का इरादा। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


ड्यूरेक्स इंडिया के इस पोस्ट पर लोग तरह- तरह के कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने  लिखा- आप कुछ ज्यादा ही पर्सनल हो रहे हो। दरअसल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की रस्में शुरु हो गई है। 

 आज पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से वह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं इससे पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस शादी का मजाक उड़ाते हुए कहा था-  कि यह देखना सुखद है कि बॉलीवुड की ‘प्रमुख महिलाएं’ समाज के बने-बनाए नियमों को तोड़ रही हैं।

Content Writer

vasudha