दीपिका की रसोई का हाल देखकर फैंस का Mood हो गया खराब, यूजर्स बोले- यहां खड़ी कैसे हो जाती हो

punjabkesari.in Wednesday, Jun 23, 2021 - 11:12 AM (IST)

'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका इन दिनों अपने फेमस वलॉग दीपिका की दुनिया में ज्यादा समय बिता रही है। आए दिन वह अपने ससुराल वालों के साथ घर की वीडियो शेयर करती हैं और किचन में नए नए पकवान बनाती नजर आती है। हाल ही में उन्होंने अपने प्यारे शोहर शोएब के लिए केक तैयार किया था जिसका वीडियो लोगों को बहुत पसंद आया लेकिन दीपिका की किचन का बिखरा हाल देखकर फैंस को गुस्सा आया ... 

किसी ने कहा- 'उफ्फ कितना बिखरा हुआ किचन है दीपिका यहां खड़े होकर काम कैसे करती हैं तो किसी ने नसीहत दी कि आप किचन साफ रखिए नहीं तो बीमार हो जाएगी।' 

 

 

 

 

बता दें कि इससे पहले भी फैंस उनके घर में बिखरी चीजों को लेकर उन्हें ट्रोल कर चुके हैं। यूजर्स ने कहा कि इतना बड़ा और सुंदर घर है लेकिन चीजे जगह जगह बिखरी पड़ी। दीपिका को फैंस ने कहा कि हम उनकी वीडियो देखते हैं लेकिन साथ ही उनकी नजर उनके आस-पास बिखरी चीजों पर भी चली जाती है। 

खैर ये तो फैंस की दीपिका को रिकवेस्ट ही है कि वो किचन को इतनी मैसी नहीं बल्कि किचन के सामान को सही जगह पर रखें। हालांकि दीपिका बहुत से फैंस के दिलों में राज करती हैं आए दि न वह व्लॉग के जरिए अपने घर परिवार की बातें साझा करती है जिसे लोग खूब पसंद भी करते हैं। बता दें कि सिर्फ दीपिका नहीं उनके पति शोएब ननद सबा भी अपना यूट्यूब चैनल चला रही है जहां लाखो लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं। 

Content Writer

Vandana