'जय माता दी' बोलकर बुरे फंसे Ranbir Kapoor, एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR

punjabkesari.in Thursday, Dec 28, 2023 - 10:32 AM (IST)

रणबीर कपूर इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में क्रिसमस पर बेटी राहा का चेहरा दुनिया को दिखाया है। राहा को दुनिया के सामने लाकर रणबीर काफी खुश थे। अब ऐसा लगता है कि रणबीर की खुशियों को किसी की नजर लग गई है। जी हां एक्टर के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हो गई है। सिर्फ रणबीर ही नहीं बल्कि उनके परिवार के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। 

ये है पूरा मामला 

हाल ही में रणबीर कपूर ने अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस मनाया है। ऐसे में उनके इस खास सेलिब्रेशन से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोगों ने उनपर आरोप लगाया है कि उन्होंने धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। धार्मिक भावनाएं आहत करने के कारण उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हो गई है। शिकायत करने वाले संजय तिवारी नाम के शख्स ने शिकायत में कहा है कि वीडियो में एक्टर जय माता दी बोलते हुए केक पर शराब डालते और आगे लगाते हुए दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbir__kapoor82)

हिंदू धर्म को किया आहत 

संजय तिवारी ने दावा किया है कि हिंदू धर्म में पारंपरिक रुप से अन्य देवताओं से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है। वहीं रणबीर कपूर और उनके पूरे परिवार ने जानबूझकर एक अलग धार्मिक त्योहार के जश्न में नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जय माता दी के नारे के बाद केक में आग लगाने की हरकत से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो गई हैं। अभी हालांकि अभी इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।  

वीडियो में कह डाली ये बात 

वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स केक पर शराब डालता है जबकि आलिया भट्ट के पास बैठे रणबीर उसे जलाते हैं और जय माता दी के नारे लगाते हैं। आपको बता दें कि यह वीडियो क्रिसमस के लंच का था। इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि - 'कपूर परिवार के क्रिसमस लंच के दौरान केक जलाते समय रणबीर ने जय माता दी के जयकारे के साथ सभी को हंसाया।'


 

Content Writer

palak