करीना कपूर खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगा आरोप

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 10:22 AM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। दरअसल,  क्रिस्चन कम्युनिटी के कुछ लोगों ने उनकी हाल ही में रिलीज हुई बुक 'प्रेग्नेंसी बाइबल' के टाइटल पर आपत्ति जताई है।  लोगों ने करीना के साथ 2 और लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। क्रिस्चन ग्रुप ने उन पर लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है।

करीना के खिलाफ शिकायत मिली है लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फा ओमेगा क्रिस्चन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि किताब के टाइटल में बाइबल जैसे पवित्र शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को शिकायत मिली है लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई है। बतां दें कि करीना ने बीती 9 जुलाई को बुक लॉन्च की है।



बतां दें कि करीना कपूर ने बीती फरवरी दूसरे बेटे 'जेह' को जन्म दिया है। उन्होंने बीते दिनों किताब की घोषणा के साथ बताया था कि उन्होंने अपनी दोनों प्रेग्नेंसीज के दौरान फिजिकली और इमोशनली जो फील किया, वो बुक में अपने फैंस को बताया है। 

बड़े बेटे तैमूर के नाम पर भी हुआ था काफी बवाल
बतां दें कि इससे पहले करीना खान के बड़े बेटे तैमूर के नाम पर काफी बवाल हुआ था।  वहीं उन्होंने अभी तक छोटे बेटे का चेहरा फैंस और मीडिया को नहीं दिखाया है। दूसरे बेटे के नाम की ऑफिशल घोषणा सैफ और करीना ने नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के बाद करीना के पिता रणधीर कपूर कन्फर्म कर चुके हैं कि तैमूर के छोटे भाई का नाम 'जेह' है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

Content Writer

Anu Malhotra