दुखद! कॉमेडियन राजीव निगम के घर छाया मातम, पिता के बाद बेटे का निधन

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 10:04 AM (IST)

राजीव निगम टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। वह अपनी एक्टिंग और अपनी कॉमेडी से हर किसी की आंखों में आंसू ला देते हैं। इंडस्ट्री में एक अलग नाम रखने वाले राजीव के घर अब दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल राजीव निगम के बेटे का निधन हो गया है और वह इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। आपको बता दें हाल ही में राजीव के पिता की मृत्यु हो गई थी। खबरों की मानें तो राजीव के जन्मदिन के पहले ही उनके बेटे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

जन्मदिन के मौक ली अंतिम सांस 

सबसे दुखद यह रहा कि राजीव के बेटे देवराज ने उनके जन्मदिन के मौके पर अंतिम सांस ली है। इस संबंध में राजीव ने एक पोस्ट भी शेयर की है। बेटे के जाने पर दुख जाहिर करते हुए राजीव ने लिखा ' ये कैसा सरप्राइज मिला है मेरे जन्मदिन पर। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ कर चला गया, बिना बर्थडे का केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है क्या।'

कुछ समय से थे बीमार 

खबरों की मानें तो राजीव के बेटे देवराज अक्सर बीमार रहते थे। 2018 में उनकी तबीयत भी काफी खराब हो गई थी। जिसकी वजह से वह कुछ दिन आईसीयू में थे। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो राजीव के बेटे कोमा में चले गए थे। राजीव निगम के दोस्त उन्हें इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दे रहे हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal