छोटी किचन दिखेगी बड़ी और खूबसूरत, रसोई में करवाएं ये 5 Different Colors

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2023 - 04:38 PM (IST)

किचन घर की एक ऐसी जगह है जहां पर महिलाओं का ज्यादातर समय गुजरता है। ऐसे में इसे सजाने के लिए वह कई तरह की ट्रिक्स अपनाती हैं। लेकिन कुछ घरों में रसोई बहुत छोटी होती है जिसके चलते इसमें सामान भी ठीक से नहीं आ पाता। ऐसे में अगर आप अपना किचन खुला बनाना चाहते हैं तो आज आपको कुछ ऐसे कलर्स बताते हैं जो आपकी किचन को बड़ा लुक देने में मदद करेंगे। किचन में इन रंगों का पेंट करवाकर आप उसे खुला और बड़ा दिखा सकते हैं। आइए जानते हैं....

ग्रीन कलर 

अगर आपको हरियाली अच्छी लगती है तो आप अपने किचन के फ्लोर में लीफी ग्रीन कलर करवा सकते हैं। खासतौर पर यदि किचन में सीधी धूप आती है तो इस तरह का रंग जरुर करवाएं यह किचन को एक यूनिक लुक देगा और इससे आपकी रसोई बड़ी भी नजर आएगी।

व्हाइट और ऑरेंज का कॉम्बिनेशन 

अगर आपको नेचुरल कलर अच्छे लगते हैं तो आप किचन में ऑरेंज और व्हाइट का कॉम्बिनेशन करवाते हुए पेंट करवा सकते हैं। यह किचन को एक चॉर्मिंग और फ्ऱेस लुक देगा। इस तरह के कलर्स करवाकर आप अपनी रसोई को एक यूनिक लुक दे सकते हैं। 

नीला रंग 

आप नीले रंग के 3 शेड्स के साथ अपना किचन एरिया को एक अलग लुक दे सकते हैं। किचन की सीलिंग आप हल्के नीले रंग के साथ करवाएं। इस रंग के साथ किचन ऊंची भी ज्यादा लगेगी और कमरा हवादार नजर आएगा।

नेवी ब्लू 

आपके छोटे से किचन को बड़ा दिखाने के लिए आप नेवी ब्लू कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेवी ब्लू कलर से वॉल और कैबिनेट को कलर करें और ब्रास कलर को आप एक कॉन्ट्रास्ट कलर देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ऑल व्हाइट 

ऑल व्हाइट रंग का इस्तेमाल करके आप किचन बड़ा दिखा सकते हैं। खासतौर पर अगर आपका किचन ओपन है और लिविंग रुम के साथ जुड़ा है तो आप किचन और डाइनिंग एरिया की दोनों दीवारों, कैबिनेट, फर्नीचर पर सफेद रंग करवा सकते हैं। सफेद कलर के अलावा आप चाहें तो आईवरी, ब्लश पिंक और पर्ल कलर का मैचिंग मैच बनाकर किचन को बड़ा लुक दे सकते हैं। इस तरह आपका किचन रॉयल और बड़ा दिखेगा। 

 

Content Writer

palak