कलरफुल पास्ता

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2017 - 01:52 PM (IST)

ज़ायका: पास्ता खाना बच्चे खूब पंसद करते है और कुछ बच्चों की तो यह फेवरेट डिश है। आज हम आपको कलरफुल पास्ता बनाने के बारे में बताएगें। अाप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। जानिए रैसिपी

 

सामग्री

-  2 कप पास्ता (उबले हुए)
-  1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
-  1 चम्मच सेलेरी (बारीक कटी हुई)
-   आधा कप शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
-  1 कप मिक्स वेजीटेबल्स (उबले हुए)
-  3/4 कप दूध
-  आधा कप प्रोसेस्ड चीज़ (कद्दूकस किया हुआ) 
-  आधा चम्मच मिक्स हर्ब्स
-  1 चम्मच बटर
-  नमक स्वादानुसार
-  आधा कप क्रीम
-  काली मिर्च पाऊडर स्वादानुसार

विधि
 
1. सबसे पहले एक पैन में बटर को पिघला लें। फिर इसमें प्याज, सेलेरी और शिमला मिर्च डालकर अच्छे से भूनें। 
2. अब इसमें दूध और चीज़ डालकर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। 
3. इसके बाद मिक्स वेजीटेबल्स, हर्ब्स, नमक और काली मिर्च पाऊडर को डालें। सारे मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर पकने दें और थोड़ी देर बाद अांच से उतार लें। 
4. उतारने के बाद इसमें उबला हुआ पास्ता और फ्रैश क्रीम डालकर इसे मिलाएं।
5. अब इसे प्लेट में सर्व करें। 
6. आपका कलरफुल पास्ता तैयार है।

Punjab Kesari