Decor Ideas: घर को यूं दें कलरफुल लुक

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 03:01 PM (IST)

चाइनीज और वास्तु शास्त्र में रंगों को काफी महत्व दिया जाता है। घर की दीवारों, फर्नीचर, यहां तक की सजावटी सामानों के रंग भी आपके मन को प्रभावित करते हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि आप घर के लिए सही कलर कॉम्बिनेशन्स चुनें।

ज्यादातर लोग अपने घर के लिए रंगों का चुनाव करते समय न्यूट्रल, सफेद या दूसरे हल्के रंगों का चुनाव करते हैं लेकिन आप अपने घर को कलरफुल थीम से भी सजा सकते हैं। अलग-अलग रंगों से सजा घर व दीवारें ना सिर्फ मन को शांत व खुश रखती हैं बल्कि ये देखने में भी काफी खूबसूरत लगती हैं।

अगर आप भी अपने घर को डैकोरेट करने के लिए आइडियाज ढूंढ रहे हैं तो हम आपकी यह मुूश्किल थोड़ी आसान कर देंगे। चलिए आपको कलरफुल डैकोरेशन के कुछ आइडियाज देते हैं, जिससे आप भी अपने घर को नया व डिफरेंट लुक दे सकते हैं।

कलरफुल वॉल टैक्चर के जरिए आप अपने घर की दीवारों को दें यूनिक लुक।

दीवारों पर कलरफुल पेंट ही नहीं, पेटिंग्स व सोफा से भी दिखा सकते हैं घर को खूबसूरत

अगर आप घर को एलीगेंट लुक देना चाहते हैं ये कॉम्बिनेशन आपके लिए परफेक्ट है।

यैलो कलर का क्रेज महिलाओं में काफी होती है, जिसकी झलक उनके घर में भी काफी दिखाई देती हैं। ऐसे में अगर आप भी घर को यैलो टच देना चाहती हैं तो यहां से आइडियाज ले सकती हैं।

लिविंग रुम को कलरफुल दिखाना चाहती हैं तो इस तरह से सजावट कर सकती हैं।

सिर्फ दीवारें ही नहीं बल्कि टेबल व आर्ट पीस के जरिए भी आप अपने घर को कलरफुल दिखा सकती हैं।

ऐसी कलरफुल डैकोरेशन सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं बल्कि इससे मन व दिमाग को भी शांति मिलती है।

Content Writer

Anjali Rajput