घर के बाहर की सजावट का भी रखें ख्याल, Front Door के लिए चुनें खास रंग

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 03:11 PM (IST)

सजावट के अलावा घर के बाहरी हिस्से का इंटीरियर भी महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बाहरी हिस्से में कई चीजें जैसे, जिसे सुशोभित करने के लिए बदला जा सकता है... जैसे कि मैन गेट यानि दरवाजा। अब आप सोच रहे होंगे कि दरवाजे को डैकोरेटिव कैसे दिखाया जाए?

इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बल्कि दरवाजे को कलरफुल पेंट करना होगा, वो भी क्रिएटिव तरीके से। जब कोई पहली बार घर जाता है तो दरवाजे के रंग को ही देखता है। ऐसे में घर के दरवाजे का रंग ऐसा होना चाहिए, जिसमें वास्तुशिल्प रंग शामिल हों।

आप अपने घर के दरवाजे पर नीले, हरे, लाल, पीले, गुलाबी, बैंगनी और पैटर्न डिजाइन्स बनवा सकते हैं। यहां हम आपको पेस्टल से लेकर न्योन कलफुल फ्रंट डोर डिजाइन दिखाएंगे, जिनसे आप अपने घर के लिए आइडिया ले सकते हैं।

दरवाजे के आसपास टाइल्स लगवाकर आप उसे मोरक्को लुक भी दे सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput