Trend Alert! बोरिंग Hairbun को कलरफुल Flower से दें डिफरेंट लुक

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 02:08 PM (IST)

शादियों के लिए ब्राइडल हेयरबन अब बोरिंग हेयर स्टाइल नहीं रहे। स्टाइलिंग के साथ-साथ एक्सेसरीज के साथ अब ब्राइडल Hairbun पसंदीदा हेयरस्टाइल में से एक है, जिसे दुल्हनें अपने 'वेडिंग डे' के लिए चुनती हैं। खासतौर पर फ्लोरल बन हेयरस्टाइल काफी ट्रेंड में हैं, जिसके लिए कलरफुल फूलों से हेयरस्टाइल को पारंपरिक लुक दिया जाता है।

ऐसे में हम भी आपको भारतीय बन हेयरस्टाइल से लेकर फ्लोरल बन हेयरस्टाइल के फैंसी फ्लोरल वर्जन तक, कुछ आइडियाज दिखाएंगे, जिनसे आप अपने वेडिंग डे के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

चलिए आपको दिखाते हैं कलरफुल फ्लोरल हेयरबन के कुछ लेटेस्ट आइडियाज...

अगर आप इंडियन के साथ फैंसी लुक चाहती हैं तो मोंगरे के साथ गुलाब या दूसरें फूलों को मिक्स करके लगाएं।

अपने पसंदीदा रंग-बिरंगे फूलों से सजाएं हेयरबन।

पेस्टल रंगों से हेयरबन को दें यूनिक लुक।

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो हेयरबन के लिए गुलाब और लैवेंडर कॉम्बिनेशन के फूल चुन सकती हैं।

दुल्हन अपनी शादी के लिए गुलाबी और सफेद पंखुड़ी वाले फूलों से भी बन को खूबसूरत बना सकती हैं।

अगर आप ज्यादा कलफुल लुक नहीं चाहती तो सिंगल मोंगरे के फूलों से भी हेयरबन बनवा सकती हैं।

इंद्रधनुषी रंग के फूल भी आपके हेयरबन को यूनिक लुक देंगे।

यूनिकॉर्न कलरफुल फूलों से हेयरबन को दें डिफरेंट लुक।

मिक्स फ्लावर हेयरबन उन दुल्हनों के लिए परफेक्ट है जो मॉर्डन लुक चाहती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput