Colorful fleece hearts से करें घर की डैकोरेशन

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2016 - 05:51 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: अपना घर सजाना हर किसी को पसंद होता हैं। घर चाहें छोटा ही क्यों न हो लेकिन उसकी सजावट अच्छी हो तो वह भी खूबसूरत लगने लगता है। इसीलिए लोग घर को सजाने के लिए नई-नई क्रिएटिविटी करते रहते हैं। आज हम भी आपके लिए कुछ ऐसा ही क्रिएटिव आईडिया लेकर आए हैं। कलरफुल फ्लीस हार्ट्स को आप अपने घर में आसानी से बना सकते हैं और घर को सजा सकते हैं। आइए जानते हैं, कलरफुल फ्लीस हार्ट्स बनाने की विधि।  


सामग्री 

- कलरफुल कपड़ें 
- ऊन 
- कैंची 
- रूई 

विधि 

फ्लीस हार्ट बनाने के लिए कलरफुल कपड़ों को कैंची की मदद से हार्ट शेप में काट लें। अब इनमें रूई भरकर ऊन की मदद से सिल लें। ऐसे ही कई छोटे-छोटे हार्ट बना लें। अब आप चाहे तो ऊन की मदद से इनकी लड़िया बना लें और घर के दरवाजे पर हैंगिंग की तरह लटका लें। इससे घर को नया लुक भी मिलेगा। 

Punjab Kesari