दुनिया के सबसे रंगीन शहर, यहां सुकून से बिताएं छुट्टियां - Nari

punjabkesari.in Sunday, Oct 07, 2018 - 12:12 PM (IST)

विश्व के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों पर छुट्टियों को शानदार ढंग से बिताने का शौक तो हर किसी को होता है। ऐसे अवसरों के लिए लोग ऐसे स्थलों का चयन करते हैं, जिनमें कोई न कोई खास बात होती है। आज हम आपको ऐसी ही रंगीन इमारतों वाले खूबसूरत शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे बढ़िया विकल्प है।

 

1. इटली, वर्नाजा तथा मानारोला
यह इटली के रिविएरा तट का हिस्सा है। इसमें 5 गांवों मोन्तेरोसो अल मेयर, वनाजा, कार्निग्लिया, मानारोला और रिओमागीओरे शामिल हैं। इसकी तट रेखा तथा आस-पास स्थित पर्वत सिंक तेरे नैशनल पार्क का हिस्सा है, जिसे यूनेस्कों ने विश्व धरोहर में शामिल कर लिया है।

2. इंग्लैंड, ब्रिस्टल
दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के इस शहर की औसत जनसंख्या 4 लाख 33 हजार है। यहां के घरों की छत में बिछी विक्टोरिया कालीन इन्हें सबसे अलग दिखाती है। देखने के लिए यहां ब्रिस्टल ब्रिज, एम्ब्रोज रोड़, क्लिफ्टन वुड टैरिस जैसी जगहें भी है।

3. कैरेबियन, विलेमस्टैड
विलेमस्टैड कुराशाओ की राजधानी है, जोकि कैरेबियाई सागर का एक द्वीप है। यहां के घरों में ज्यादातर एक ही तरह के रंग किए गए हैं। घूमने के लिए यह भी किसी जन्नत से कम नहीं है।

4. इटली, बुरानो द्वीप
यह उत्तरी इटली में स्थित एक द्वीप है। यह अपने लेस वर्क तथा चमकदार रंगों से रंगे घरों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। कलाकारों में तो यह बहुत अधिक लोकप्रिय है। इस शहर में घरों को रंगने के लिए न सिर्फ खास रंगो की इजाजत है बल्कि इसके लिए घर के मालिक को पहले ही नोटिस भी देना पड़ता है।

Content Writer

Anjali Rajput