मेन गेट की दिशा के अनुसार ही चुनें इसका रंग, बनी रहेगी सुख समृद्धि

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2020 - 06:37 PM (IST)

एक मकान तभी घर बनता है जब वहां रह रहे सभी सदस्यों के बीच आपसी प्यार हो। इसी कारण लोग घर की साज सजावट करने के लिए वास्तु टिप्स का सहारा लेते हैं। जिससे घर में साकारात्मक उर्जा बनी रहती है जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहता है। घर का हर कोना वास्तु शास्त्र पर ही निर्भर करता है फिर चाहे वह घर का मेन गेट ही क्यों न हो। आइए जानें दिशा के हिसाब से कौन सा रंग आपके गेट और घर के लिए बैस्ट है। 


1. पूर्व दिशा


आपके घर का मेन गेट पूर्व यानि ईस्ट दिशा की तरफ है तो वास्तु के हिसाब से इसका रंग सुनहरा या फिर नारंगी होना चाहिए। किसी कारण अलग इस तरह का पेंट नहीं करवाना चाहते तो आप इन रंगों की तस्वीर भी गेट पर लगवा सकते हैं। इससे भी फायदा मिलेगा। 
 

2. दक्षिण दिशा
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का मेन गेट दक्षिण दिशा की तरफ नहीं होना चाहिए लेकिन अगर किसी कारण अगर घर का मुख्य मार्ग इस दिशा की तरफ है तो इस पर काला, ब्राउन या फिर डार्क बैंगनी कलर करवाना चाहिए। 
 

3. उत्तर दिशा
उत्तर दिशा की तरफ घर का मुख्य द्वार है तो इसका रंग नीला या फिर आसमानी नीला होना चाहिए। 
 

4.पश्चिम दिशा
मेन गेट अगर पश्चिम दिशा की तरफ है तो इस पर सफेद या फिर पीला रंग होना चाहिए। इस तरह का रंग नहीं करवा सकते तो सफेद या पीले रंग की तस्वीर दरवाजें पर टांग दें। 
 

5. उत्तर पूर्व दिशा
इस दिशा की तरफ मुख्य द्वार है तो इसका रंग सफेद या फिर ऑफ व्हाइट करवाना चाहिए। 
 

6. उत्तर-पश्चिम दिशा
घर का दरवाजा अगर उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ है तो इसका रंग हल्का नीला होना चाहिए। इस दिशा की तरफ चटक रंग नहीं करवाना चाहिए। 
 

7. दक्षिण-पश्चिम दिशा
 दक्षिण-पश्चिम यानि साउथ वेस्ट दिशा की ओर दरवाजा खुलता है तो इस पर गुलाबी या फिर लाइट ब्राउन रंग ही करवाना चाहिए। 
 

8. दक्षिण-पूर्वी दिशा


इस तरफ मेन गेट है तो रंग हमेशा पीला, केसरिया ही रखना चाहिए।

 

Content Writer

Priya verma