Glamour! अनन्या की डिमांडिंग लहंगा कलेक्शन, यंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट

punjabkesari.in Wednesday, Oct 30, 2019 - 01:25 PM (IST)

चंकी पांडे की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। अनन्या जब से इस फिल्म इंडस्ट्री में आई है,लडकियां उनके कूल और संस्कारी लुक से काफी प्रभावित है। एथनिक हो या वेस्टर्न अनन्या का लुक हमेशा फैंस को काफी पसंद आता है। मगर अनन्या का लहंगा कलेक्शन काफी बेहतरीन है ,जो कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आइए आपको भी उनके इस कलेक्शन की एक झलक दिखातें है। 

अनन्या ने डबल-रफ्फल स्लीव्स वाली कॉफी ब्राउन मिरर वर्क वाला ब्लाउज और लहंगा वियर किया है। अनन्या ने सिर्फ मांगटिका पहन अपने लुक को मिनिमल और ट्रेंडी रखा है। 


अनन्या का लुक ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों टच दे रहा था। क्रीम मिरर वर्क लहंगा बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। 


यह शिमरी व्हाइट-पिंकिश टच देने वाला फैब्रिक किसी भी लड़की को पहली नजर में पसंद आ सकता है। 


ऑफ-व्हाइट लहंगे के साथ सिल्वर चोली का यह कॉम्बिनेशन काफी उम्दा है। 

लेमन ग्रीन लहंगा बहुत ही सोबर और एलिगेंट लुक दे रहा है। 

ऑरेंज-येलो का मिक्स कलर कॉम्बिनेशन वाला लहंगा अनन्या पर बहुत खूबसूरत लग रहा है।

व्हाइट-पर्ल लहंगा 

पिंक लहंगा के ऊपर शंख से सजावट की गई है। यह अनन्या की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा है। 

इस रेड लहंगे में अनन्या बहुत क्यूट लग रही है।

अनन्या पर राजस्थानी लुक काफी जच रहा है। 

Content Writer

shipra rana