ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत और ठंडे शहर

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2017 - 02:48 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग): तपती गर्मी से बचने के लिए लोग किसी खूबसूरत और ठंडी जगह का चुनाव करते है, ताकि वहां घूम-फिर कर पूरा-पूरा लुत्फ उठाया जा सकें। अगर आप भी तपती गर्मी से बचने के लिए किसी ठंडी जगह का चुनाव कर रहे है और अपने बजट में घूमना चाहते है तो आज हम आपको भारत में ही मौजूद कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जहां की खूबसूरती तो आपको मौह लेगी साथ ही वहां का ठंडा तापमान आपको वापिस आने का मन नहीं मनाने देगा। आइए चलते कुदरती नजारों के बीच, ठंडे शहरों की सैर करें। 

1. तवांग, अरुणांचल प्रदेश

अरुणांचल प्रदेश का ये छोटा सा शहर तवांग रंग-बिरंगे घरों और खूबसूरत झरनों  के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां की हरी-भरी वादियां और शांत माहौल हर किसी को अपना बना लेता है। इस जगह का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा कभी नहीं जाता । 

2. हेमिस, जम्‍मू और कश्‍मीर

लद्दाख के बारे में तो सबी जानते होगे क्योंकि पहाड़ों के बीच बसा यह शहर काफी मशहूर है। लद्दाख के पास जम्‍मू- कश्‍मीर के छोटे से कस्‍बे में खूबसूरती की कोई कमी नहीं है। यहां का तापमान बस 4 से 21 डिग्री के बीच ही रहता है। 

3. लैंसडाउन, उत्‍तराखंड

 

यह शहर चारों तरफ से कई हिल स्‍टेशन से घिरा हुआ है। गर्मी में इस शहर का मौसम 15 से 25 डिग्री के बीच रहता है, जो आपकी तपती गर्मी में राहत दिलाने में मदद करता है। 

4. मुनसियारी, उत्‍तराखंड

उत्‍तराखंड में बसे इस कस्‍बे को देश के खूबसूरत पर्यटन स्‍थलों में शुमार माना जाता है। अगर आप भी यहां जाने का प्लान बना रहे है तो ज्यादा दिनों के लिए रहने की प्लॉनिंग करें। इस शहर का तापमान लगभग 7 से 20 डिग्री के बीच ही रहता है
 

Punjab Kesari