नारियल तेल से बनाएं 2 Face Mask, बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती

punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 05:25 PM (IST)

चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए इसका खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। वहीं हर किसी की स्किन अलग-अलग टाइप की होती है। ऐसे में स्किन टाइप के हिसाब से चीजों यूज करना बेहद जरूरी है। तभी पूरा फायदा मिल सकता है। वैसे तो स्किन संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजार में बहुत सी चीजें मिल जाती है। मगर बात नारियल तेल की करें तो यह पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। यह सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको नारियल तेल से 2 खास फेस मास्क बनाने व लगाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में बताते हैं। 

1. ऑयली स्किन के लिए 

 

सामग्री

नारियल तेल- 1/2 छोटा चम्मच
नींबू का रस- 1/2 छोटा चम्मच
दही-1/2 छोटा चम्मच

विधि 

एक कटोरी में तीनों चीजों को मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे व गर्दन पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से मुंह धो लें। 

फायदा 

. यह चेहरे पर जमा एक्सट्रा ऑयल साफ करके स्किन में निखार लाएगा। 
. त्वचा को गहराई से पोषण मिलेगा। ऐसे में दाग-धब्बे, झाइयां, काले घेरे साफ होने में मदद मिलेगी। 
. सनटैन की समस्या दूर होकर चेहरा साफ और खिला-खिला नजर आएगा।  

2. एंटी-एजिंग फेसमास्क 

 

सामग्री

एवोकाडो- 1/2 (मैश किया हुआ)
नारियल तेल- 4 छोटे चम्मच
जायफल पाउडर- 2 छोटे चम्मच

विधि

इसके लिए एक कटोरी में सभी चीजों को मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे व गर्दन पर मसाज करते हुए 20 मिनट तक लगाएं।  बाद में ठंडे पानी से मुंह धो कर साफ करें। 

फायदा

. इससे चेहरे पर खिंचाव होगा। ऐसे में झुर्रियां व बढ़ती उम्र के लक्षण कम होने में मदद मिलेगी। 
. त्वचा को अंदर से पोषण मिलने से डेड स्किन सेल्स साफ होंगे। 
. चेहरे की रंगत निखर कर आएगी। 
. रूखी व बेजान त्वचा को पोषण मिलेगा। ऐसे में लंबे समय तक त्वचा में नमी बरकरार रहेगी। 
. दाग-धब्बे, पिंपल्स आदि की परेशानी दूर होगी।

 

Content Writer

neetu