नारियल तेल-कपूर का नुस्खा दूर करेगा डैंड्रफ, स्किन एलर्जी से भी मिलेगा छुटकारा

punjabkesari.in Thursday, Oct 07, 2021 - 03:08 PM (IST)

नारियल तेल बालों ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। वहीं, कपूर भी स्किन के साथ बालों की कई समस्याओं का हल है लेकिन इन दोनों को एक साथ-मिलाकर आप दोगुने फायदे का लाभ उठा सकते हैं। दरअसल, कपूर में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, ज नारियल तेल के साथ मिल जाने पर बढ़ जाते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दोनों को मिलाकर लगाने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

खुजली से आराम

बदलते मौसम में स्किन ड्राईनेस, खुजली की समस्या होने लगती है। ऐसे में 3 से 4 चम्मच नारियल तेल में 1 पीसी घोलें। इसे खुजली वाले एरिया पर लगाकर मसाज करें। इससे खुजली की समस्या दूर होगी।

डैंड्रफ की छुट्टी

नारियल तेल को गुनगुना करके कपूर मिलाएं। फिर इससे स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। नियमित ऐसा करने से 1 हफ्ते में डैंड्रफ गायब हो जाएगा।

निकल जाएंगी जूं

बरसाती मौसम में जूंएं पड़ गई है तो नारियल तेल व कपूर का मिश्रण लगाकर देखें। इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा।

पिंपल्स करे दूर

चेहरे पर बार-बार पिंपल्स हो जाते हैं तो नारिलयल तेल, कपूर और एलोवेराज जेल मिक्स करके लगाएं। इससे पिंपल्स जड़ से खत्म हो जाएंगे और दोबारा भी नहीं होंगे।

स्किन इंफेक्शन

कपूर की एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज स्किन इंफेक्शन को दूर करती हैं। साथ ही इससे त्वचा में स्मूदनेस भी आ जाती है।

जले के निशान मिटाए

जले-कटे, चिकनपॉक्स या दाग-धब्बों को मिटाने में भी यह तेल बहुत कारगार है। इसके रोजाना प्रभावित एरिया पर लगाएं और फिर देखें कमाल।

बालों का झड़ना रोके

झड़ते बालों के लिए नारियल तेल और कपूर रामबाण साबित सकता है। इससे बालों की मालिश करें और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह माइल्ड शैंपू से बाल धोएं। नियमित ऐसा करने से बालों का झड़ना बंद हो जाएगा।

Content Writer

Anjali Rajput