कोकोनट मकरून (Coconut Macaroons)

punjabkesari.in Tuesday, Mar 06, 2018 - 11:09 AM (IST)

अगर शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा हल्का-फुल्का खाने का मन है तो आज घर पर कोकोनट मकरून ट्राई करके देखें। यह खाने में बहुत ही टेस्टी और बनाने में भी काफी आसान है। इसे आप बहुत ही जल्दी ओवन में बेक करके बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
अंडे (सफेद भाग)- 4
चीनी- 110 ग्राम
नारियल (कद्दूकस किया हुआ)- 290 ग्राम

विधि
1. सबसे पहले बाऊल में 4 अंडे का सफेद भाग अच्छी तरह से मिक्स करें।
2. अब इसमें 110 ग्राम चीनी डाल कर इसे अच्छे से घोल लें और फिर इसमें 290 ग्राम नारियल मिलाएं।
3. इसके बाद तैयार मिश्रण को स्कूप से बेकिंग ट्रे पर रखें और ओवन में 350°F/180°C पर 15 से 20 तक पकाएं।
4. अब इसे ओवन से निकाल कर ठंडा होने दें।
5. कोकोनट मकरून बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करें।

Punjab Kesari