अनुपम श्याम ने इलाज के लिए मांगी थी मदद, सीएम योगी ने बढ़ाया हाथ

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2020 - 10:15 AM (IST)

टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अनुपम श्याम अपनी खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती है। वह किडनी इन्फेक्शन की समस्या से ग्रस्त हैं और उसी के इलाज के लिए वह आईसीयू में भर्ती है। आर्थिक तंगी के चलते वे अपना इलाज नहीं करवा पा रहे थे। जिसके बाद उन्होंने इलाज के लिए आमिर खान और सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी। 

ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्टर की मदद के लिए आगे आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारियों को अनपम श्याम की मदद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना भी की है। 

इससे पहले उनकी मदद के लिए मनोज बाजपेयी ने एक लाख रुपये दिए हैं। वहीं एक्टर सोनू सूद भी अनुपम श्याम की मदद के लिए आगे आए। सोनू ने उन्हें कहा था कि वह डॉक्टर्स के संपर्क में हैं। बता दें अनुपम श्याम किडनी इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती है। उनके परिवार ने एक्टर के इलाज के लिए स्टार्स से मदद मांगी थी।

Content Writer

Bhawna sharma