हाथ ही नहीं घर भी रखें साफ, तभी होगा कोरोना से बचाव

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2020 - 05:52 PM (IST)

कोरोना वायरस के चलते सभी स्कूल, कॉजेल, शॉपिंग मॉल आदि सब बंद कर दिए गए है। लोगों घर पर रहने को मजबूर हो गए हैं। मगर कोरोना के फैलने का डर घर के बाहर ही नहीं बल्कि अंदर भी उतना ही है। ऐसे में जहां सभी को अपने हाथों और चीजों की साफ- सफाई रखने की खास हिदायतें दी जा रही है। वहीं इस वायरस के कारण घर को साफ रखना भी बेहद जरुरी है। असल में दूषित वस्तुएं और सतह को छुने से भी व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित हो सकता है। चलिए जानते है कैसे घर की सफाई कर कोरोना वायरस के खतरे को कम किया जा सकता है। 

आम सफाई और कीटाणुओं की सफाई में क्या अंतर है?

आम सफाई में शारीरिक रूप से कार्बनिक पदार्थ यानी घर की गंदगी को और कीटाणुओं को उस जगह से हटाएं। मगर कीटाणु की सफाई के दौरान केमिकल्स का इस्तेमाल करके कीटाणुओं को मारा जाता है । इसका मतलब यह नहीं कि डेली रुटीन में जो आप सफाई करते है उसे करना बंद कर दें। ऐसा में रोजाना की गई आम सफाई में कीटाणों के होने का खतरा कम रहता है। 

घर में कोरोनोवायरस कब तक जीवित रहेगा?

इस बारे में तो कुछ कहा नहीं जा सकता है। वह घर की सतह पर कुछ घंटों ये लेकर दिनों तक भी जीवित रह सकते है। असल में कीटाणओं का जीवन घर के टेंपरेचर, आर्द्रता और सतह पर भी निर्भर करता है। ऐसे में घर की अच्छे और सही तरीके से सफाई न होने पर वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए रोजाना घर की सफाई करें। 

घर में क्या -क्या दूषित हो सकते है?

किसी संक्रमित व्यक्ति के घर पर होने से इस वायरस के फैलने के चांसिस ज्यादा रहते है। इसके साथ ही अगर कोई खांसने और छींकने के वक्त अपना मुंह न ढके तो उस जगह के दूषित होने की संभावना बढ़ती है। ऐसे में जिस व्यक्ति को सर्दी- जुकाम है। अगर वह छींकने और खांसने के बाद अपने हाथ बिना धोएं किसी भी चीज को टच करता है तो वह वस्तु दूषित हो जाएंगी। इसके साथ जो भी उस चीज को छूएगा। उसके भी इस वायरस के चपेट में आने के चांचिस बढ़ते है। 

तो चलिए जानते है घर पर हम किन चीजों को बार-बार छुते है...

- टीवी, एल.सी.डी का रीमोट
- फ्रिज और घर के दरवाजे
- रसोईघर की अलमारी
- रसोई की सतह और बर्तन
- नल और दरवाजे के हैंडल
- फोन और आईपैड 
- चादर और पिल्लो कवर 

कैसे करें सफाई?

 

दूषित सतहोंं की सफाई

घर को कीटाणुनाशक, एल्कोहल आधारित चीजों का इस्तेमाल करें। सफाई करने से पहले मुंह, हाथ और सिर को ढके। इसके साथ ही साफ-सफाई करने के बाद अपने हाथों लाबुन से लगभग 30 सेकेंड तक धोएं। गंदे हाथों से अपनी आंखों, मुंह या नाक को छूने की गलती न करें। सफाई करने के लिए तौलिया, कपड़ा या डिस्पोजेबल पोंछे आदि का इस्तेमाल करें। सफाई के बाद इन चीजों को भी अच्छे से धोकर रखें। 

"S" के आकार में करें सफाई 

सफाई करने के लिए सही ढंग अपनाना बेहद जरुरी है। सफाई एक जगह से दूसरी जगह S के आकार बना कर ही करें। सफाई करते समय जिस कपड़े का उपयोग करें उसे अच्छे से धोकर इस्तेमाल करें और बाद में भी धोकर ही रखें। कपड़े को धोने के लिए अच्छे डिटर्जेंट के साथ गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इससे वायरस के मरने के चांचिस ज्यादा होते है।

क्रोकरी

रसोईघर के बर्तनों को धोने के लिए अच्छे डिशवॉशर के साथ गर्म पानी को यूज करें। गर्म पानी में कीटाणुओं को मारने की क्षमता ताजे पानी से ज्यादा होती है। इसके साथ ही किचन को अच्छे से साफ करें। 

कपड़ें

गंदे कपड़ों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इसके साथ इसे पूरी तरह सूखाकर ही यूज करें। इसके साथ अगर घर पर कोई व्यक्ति बीमार है तो उसके कपड़े अलग से धोएं। हो सके तो इन्हें धोने के बाद डेटोल के पानी से निकालें। इसके साथ ही दूषित कपड़ों को धोने के लिए तुरंत बाद हाथों को धो लें। 

Content Writer

Sunita Rajput