टोमैटो कैचअप से चमकाएं बर्तन, घर की भी होगी सफाई

punjabkesari.in Saturday, Oct 27, 2018 - 12:06 PM (IST)

टोमैटो कैचअप जंक फूड का स्वाद बढ़ाने के साथ ही बर्तनों को चमकाने के आम भी आता है। इसमें पाए जाने वाले अम्लीय गुण हर तरह के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं। आज हम आपको टोमैटो कैचअप से घर की सफाई करने का तरीका बताएंगे।

1. कॉपर


कॉपर का सामान बहुत जल्दी काला पड़ने लगता है। काले हुए कॉपर के बर्तन पर 20 मिनट के लिए टोमैटो कैचअप लगाएं। अब बर्तनों को नर्म कपड़ों से साफ कर लें। एेसा करने से बर्तन साफ हो जाएंगे। 

2. चांदी 
चांदी के बर्तनों और गहनों को चमकाने के लिए टोमैटो कैचअप का इस्तेमाल कर सकते हैं। गहनों पर 5 मिनट के लिए टोमैटो कैचअप लगाने के बाद सूती कपड़े से साफ करें। अब इन गहनों को गर्म पानी में डुबो दें और टूथब्रश से धीरे-धीरे साफ करें।

3. जले हुए बर्तन


रसोई में काम करते हुए कई बार बर्तन जल जाते हैं। एेसे में जले हुए बर्तन को साफ करने में टोमैटो कैचअप बहुत हैल्पफूल है। टोमैटो कैचअप को जले हुए बर्तन पर लगाने के बाद कुछ देर के लिए एेसे ही छोड़ दें और सुबह बर्तनों को धो लें। 

4. जंग से छुटकारा
लोहे की चीजों से जंग छु़ड़वाने के लिए टोमैटो कैचप लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब किसी ब्रश से उस जगह को रगड़ें और अच्छी तरह साफ करें। कुछ ही समय में जंग अच्छी तरह से साफ हो गया। 

5. पीतल के चीजें
घर में रखी पीतल की चीजों को साफ करने के लिए टोमैटो कैचप का इस्तेमाल किया जा सकता है।



 

Content Writer

Nisha thakur