25 बीमारियां अपने साथ लेकर आती है सिगरेट, पुरुष को बना सकती हैं नपुंसक

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2020 - 05:27 PM (IST)

सिगरेट पीने वाले लोगों को लगता है कि सिगरेट का एक कश उनकी सारी टेंशन दूर कर देगा या वहीं कुछ लोग, सिगरेट पीना अपने मॉडर्न लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा मानते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोचते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि सिगरेट की बुरी आदत आपको बहुत महंगी पड़ सकती है। 

25 बीमारियों को साथ लेकर आती हैं सिगरेट पीने की लत

रिसर्च स्टडी की मानें तो सिगरेट पीने से आपको 25 से ज्यादा खतरनाक बीमारियां लग सकती है। इससे दिल के दौरे, दमा, कैंसर और खासकर फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है।  इसी के साथ सिगरेट की लत मर्दों की मर्दानगी पर कई सवाल खड़े कर सकती है क्योंकि यह लत उन्हें नपुंसक भी बना सकती है।

शुक्राणुओं पर पड़ता है भारी असर

एक शोध की रिपोर्ट के अनुसार,  लगातार सिगरेट पीने से पुरुषों की मर्दानगी कम होने लगती है। इससे उनके शुक्राणुओं की संख्या कम हो सकती है। यहां तक कि शुक्राणुओं का डीएनए पूरी तरह से नष्ट भी हो सकता है। 

-पुरुषों में न केवल शुक्राणुओं का स्तर घट सकता है बल्कि उनके शरीर में जरूरी तत्व प्रोटीन की कमी भी हो सकती है।

- शरीर में रक्त के प्रवाह में बाधा आने लगती है, जिससे हमारे अंगों तक ऑक्सीजन काफी मुश्किल से पहुंच पाता है, इस वजह से व्यक्ति की उत्तेजन क्षमता में कमी आती है।

-यह प्रजनन क्षमता को काफी हद तक प्रभावित करती हैं जो नपुंसकता के खतरे को बढ़ा देती है।

- शोध में यह बात भी कहीं जा रही है कि गर्भधारण के दौरान या उसके पहले जो माता-पिता सिगरेट पीते हैं उन्हें लड़की पैदा होने की संभावना ज्यादा होती है। सिगरेट पीने से पुरुषों के शुक्राणुओं को नुकसान पहुंचता है जो पत्नी के गर्भाशय में नर भ्रूण को रुकने नहीं देता।



बेहतर यहीं है सिगरेट को हमेशा के ना कहें।  पहले पहल इस लत से छुटकारा पाना काफी कठिन लगता है लेकिन कुछ देसी नुस्खों को अपना कर व डॉक्टरी सलाह लेकर आप इससे पीछा छुड़वा सकते हैं क्योंकि सिगरेट पीने वालाऔर साथ बैठे इसका धुआं लेने वाले को  यह नुकसान पहुंचाती है।

Content Writer

Vandana