क्रिसमस स्पैशल: पार्टी के लिए बनाएं टेस्टी वेनिला क्रिसेंट

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 04:41 PM (IST)

अगर आप क्रिसमस पार्टी के लिए कुछ स्वादिष्ट और आसान सी रेसिपी बनाने की सोच रही हैं तो वेनिला क्रिसेंट इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है। चलिए आपको बताते हैं इस बनाने की रेसिपी...

 

सामग्रीः

मक्खन- 600 ग्राम (पिघला हुआ)
मैदा- 500 ग्राम
दालचीनी- 1 टेबलस्पून (पिसी हुई)
आइसिंग शुगर- 1 टेबलस्पून 
कैस्टर शुगर- 180 ग्राम 
अंडे की जर्दी- 120 ग्राम 
बादाम- 300 ग्राम (पिसा हुआ) 
वेनिला बीन्स- 2 टीस्पून

बनाने का तरीका

1. एक बाउल में चीनी, मक्खन, अंडे और वेनिला बीन्स को मिक्स करके अच्छी तरह फेंट लें।

2. इसमें जरूरत अनुसार नमक, मैदा, बादाम और दालचीनी पाउडर मिलाकर सॉफ्ट आटे की तरह गूंदें।

3. अब इस मिश्रण के गोले बनाकर आधा चंद्रमा या हार्ट शेप का आकार दें। इसी तरह सभी क्रिसेंट तैयार करके बेकिंग ट्रे पर रख लें।

4. इसे 10-12 मिनट के लिए 180 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में बेक करें।

5. जब क्रिसेंट बेक हो जाए तो इसे प्लेट में निकाकर इसके ऊपर आइसिंग शुगर से कोटिंग करें।

6. आपके वेनिला क्रिसेंट बनकर तैयार हैं। अब आप इसे मेहमानों को सर्व करें।

Content Writer

Anjali Rajput