क्रिसमस पर फैशनेबल तरीके से पहनें रैड और ग्रीन Dresses

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2017 - 02:07 PM (IST)

साल का आखिरी और सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस आने को अब कुछ ही दिन बाकी है। लोगों ने क्रिसमस पार्टी को मनाने के लिए तैयारियां करनी भी शुरू कर दी है। इस दिन लोग थीम पार्टी का आयोजन करते हैं और लाल,हरा,सफेद रंग क्रिसमस के खास रंग होते हैं। सिर्फ कपड़े ही नहीं लोग सांता स्पैशल कैप,शूज,ज्वैलरी, नेल आर्ट के अलावा हेयर एक्सैसरीज भी इसी थीम पर पहनते हैं। बच्चों को तो इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार होता है। पार्टी में खुद को स्पैशल और स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं तो आप भी इसी तरह के आइडिया को अपना सकते हैं। 


व्हाइट कलर की टुल्ले सकर्ट के साथ आप किसी भी रंग की टॉप पहन सकते हैं। 


स्टाइलिश ड्रैस के साथ रैड कलर की सांता कैप भी आपको यूनिक लुक देगी। 


ग्रीन ड्रैस में भी दिखा सकते हैं आप अपना क्रिसमस स्टाइल  

व्हाइट कलर देता है अलग ग्रेस 

Punjab Kesari