Decor Ideas: क्रिसमस पार्टी के लिए यूं सजाएं अपना घर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 03:29 PM (IST)

क्रिसमस आने में अब कुछ ही समय रह गया है लेकिन लोगों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्रिसमस का त्यौहार पहले सिर्फ फोरन कंट्री में सेलिब्रेट किया जाता था लेकिन अब यह भारत का त्यौहार भी बन गया है। इस दिन ना सिर्फ लोग घर में क्रिसमस पार्टी देते हैं बल्कि घर को भी डिफरेंट तरीके से सजाते हैं।

क्रिसमस पर डेकोरेशन बहुत अहमियत रखती हैं लेकिन इसके लिए आप बाजारी सामान की बजाए घर पर कुछ क्रिएटिव चीजें बना सकते हैं। इससे घर की सजावट भी हो जाएगी और आपके पैसे भी बच जाएंगे।

चलिए आज हम आपको घर पर ही क्रिसमिस डैकोरेशन के लिए सामान बनाने के कुछ आसान तरीके बताते हैं...

DIY Vintage Tart Pan Tree

क्रिसमस डैकोरेशन के लिए सबसे जरूरी चीज होती है पॉम ट्री। वैसे तो ज्यादातर लोग बाजार से क्रिसमस ट्री ले आते हैं लेकिन आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं, वो भी यूनिक स्टाइल में।

DIY Layered Garland

घर में पार्टी रखी है तो एटेंस भी खास होनी चाहिए। इसके लिए आप दरवाजे को लेयर्ड गार्डलैंड से डैकोरेट कर सकते हैं। इसके लिए आप सिर्फ कुछ पत्ते व डैकोरेटिव टाहनियां ले आएं और उसे रस्सी या किसी और चीज के मदद से दरवाजे के चारों तरफ कवर कर दें।

DIY Wreath

धागे के रील (assortment of thread) को इस तरीके से बांधकर आप घर पर ही व्रीथ (Wreath) बना सकती हैं।

इसके अलावा एक मेसर जार का ढक्कन लेकर उसके उपर रस्सी या रिबर को गोल-गोल लपेटते जाएं। इसे पूरा लपेटने के बाद ग्लू के साथ चिपका दें। इसके बाद इसे टांगने के लिए इसके उपर रिबन लगाएं। अब इसके उपर लाल या ग्रीन कलर के रिबन से बो बनाकर लगा दें।

Santa Claus Hang

मार्कीट की बजाए क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए घर पर ही छोटे-छोटे सांता क्लॉस हैंग बना सकती हैं। आप इन्हें घर की दूसरों हिस्सों की सजावट भी कर सकती हैं। वहीं क्रिसमस ट्री डैकोरेशन के लिए आप हैंगिंग बेल्स, रंग-बिरंगी पॉम-पॉम भी यूज कर सकती हैं।

Snowman Tea Light Ornaments

इसके लिए बोतल के ढक्कन के बीच में छेद करें और उसके ऊपर काले रंग से आंखे बना लें। इसके छेद में छोटी लाइट्स लगाकर लड़ी तैयार कर लें। आप चाहें तो बिना लाइट्स के भी इन्हें डैकोरेट कर सकते हैं।

Bottle Cap Snowman

स्नो मैन बनाने के लिए सफेद रंग बोतल के ढक्कन लें। अब इन ढक्कनों को ग्लू की मदद से एक साथ जोड़ दें। काला रंग लेकर इसके उपर आंखे और लाल या ऑरेंज कलर से नाक बनाएं। अब एक बटन लेकर इसके गले में बो बनाएं और टांगने के लिए इसके सिर पर रिबन लगा दें।

रिबन से करें सजावट

आप सफेद, लाल और हरे रंग के रिबन से भी घर व क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं। आप चाहें तो क्रिसमस गिफ्ट को डैकोरेट करने के लिए भी दो कलर कॉम्बिनेश बॉ बनाकर लगा सकते हैं।

Table Decorations

क्रिसमस पार्टी टेबल को आप इन यूनिक तरीकों से डैकोरेट कर सकते हैं। इसके लिए छोटे-छोटे क्रिसमस टी, फ्लोटिंग कैंडल्स या फ्लावर से सजी टेबल आपकी पार्टी की शोभा बढ़ाएगी।

DIY Christmas Village

Fluffy Santa Ornament

Content Writer

Anjali Rajput