Christmas Ideas! घर पर ही बनाएं सांता क्लॉज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 13, 2017 - 12:40 PM (IST)

क्रिसमस और न्यू ईयर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार होता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लोग अपने घरों को पहले से ही सजाना शुरू कर देते हैं। बहुत से लोग मार्किट से डेकोरेशन का सामान लेते है जिसमें बहुत खर्चा होता है। आज हम आपको एेसे तरीके बताएंगे जिससे आप घर बैठे ही क्रिसमस डेकोरेशन का सामान तैय़ार कर सकते है। इससे आपका खर्चा भी कम होगा और घर भी डेकोरेट हो जाएगा। तो आइए जानते है कि कैसे हम अपने घर को सजा सकते है।

 

1.क्रिसमस ट्री


क्रिसमस ट्री को बहूत ही आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है। सबसे पहले क्ले की मदद से क्रिसमस ट्री की तीन लेयर बनाएं। इन लेयर को ऑर्गेनिक ग्लू से आपस में जोडें, फिर परतो को अलग- अलग रंगों से डैकोरेट करें। 

2. सांता क्लॉस


घर में पड़ी बेकार ऊन से सांता क्लॉस बनाएं। सफेद मोजो और धागों से भी सांता क्लॉस बनाया जा सकता है। सबसे पहले क्ले की मदद से सांता क्लॉस का मुंह बनाएं। जूट का कपड़े से उसकी हेट बनाएं और बाद में पुरानी ऊन को लेकर सांता की दाढ़ी बनाएं।  

3.पालना
पालना बनाने के लिए मिट्टी में पानी डालकर उसको अच्छे से आटे की तरह गूंथ लें। उसके बाद मिट्टी से पालना बनाएं। आप चाहे तो इस मिट्टी से सांता क्लॉस के परिवार की छोटी- छोटी मूर्तियां भी बना सकते हैं। 

4.सांता के स्टॉकिंग्ज


सांता के स्टॉकिंग्ज बनाने के लिए लाल रंग के पुराने पडे मोज़े लें। मोज़े को किनारों से अलग रंग की सोक्स से गांठ लगाएं। इस गांठ को बो शेप दें। अब आप इसको घर में कही पर भी बांध सकते हैं। 

5.स्नो मैन


स्नो मैन बनाने के लिए सफेद रंग के दो मोजे लें। आंखे बनाने के लिए बटन ले। अब मोजो को सिलें या आपस में जोड़े। मोजो को सिलने के बाद उसमें रूई भरें और मोजों को नीचे से सिल दे। अब बटन से आंखे बनाएं। इस तरह घर पर ही स्नो मैन तैयार करें।

Punjab Kesari