क्रिसमस पार्टी के लिए भी खास हो क्राकरी, यहां देखिए एकदम लेटेस्ट डिजाइन्स

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 12:30 PM (IST)

क्रिसमस का त्यौहार डैकोरेशन स्किल्स दिखाने का सबसे अच्छा समय है, खासकर टेबल की सजावट के लिए। अगर आप भी अपनी क्रिसमस पार्टी के लिए एक शो-स्टॉपिंग प्लेट चाहती हैं तो सिंपल की बजाए क्रिसमस क्रॉकरी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। त्यौहारी सीज़न में घर को सजाने के साथ-साथ आप पार्टी में मेहमानों को भी इससे इम्प्रेस कर सकते हैं। बाद में आप इसका इस्तेमाल किचन के रेगुलर यूज के लिए सकते हैं।

खास बात तो यह है कि क्रिसमस क्राकरी खरीदने के लिए आपको बाजार घूमने की जरूरत नहीं क्योंकि आप इन्हें ऑनलाइन ही ऑर्डर कर सकते हैं। सिर्फ क्रिमसम ही नहीं आप घर में रखी किटी पार्टी के लिए भी इन क्राकरी का यूज कर सकती हैं।

क्रिसमस पर स्नैक्स और ऐपेटाइज़र सर्व करने के लिए आप क्रिसमस थीम पॉप कलर्स की प्लास्टिक प्लेट्स यूज कर सकती हैं। यहां फीचर्ड सेक्शन प्लेट कलेक्शन उपलब्ध हैं, जिन्हें आप मन मुताबिक लाल, नीले रंग में खरीद सकती हैं।

सेंटा के अलावा आपको डियर, कैंडी, सेंटा होम जैसी थीम क्राकरी भी मिल जाएगी।

क्राकरी का पूरा सेट नहीं खरीदना चाहते तो आप थीम कप, बाउल , केटल आदि खरीदकर भी डैकोरेशन कर सकते हैं।

चलिए हम आपको क्रिसमस क्राकरी के कुछ आइडियाज दिखाते हैं, जिनसे आप भी अपने लिए आइडियाज ले सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput