सिंपल नहीं, इस बार अलग तरीके से डेकोरेट करें Christmas Cake

punjabkesari.in Thursday, Dec 24, 2020 - 11:10 AM (IST)

क्रिसमस के आने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में लोग एक-दूसरे को बधाई देने के साथ गिफ्ट्स देते हैं। बहुत से लोग घरों में क्रिसमस ट्री लाकर उसे सजाते हैं। साथ ही पार्टी करने पर केक से मुंह मीठा करते हैं। ऐसे में इस बार क्रिसमस ट्री की तरह केक को भी अलग-अलग तरीकों से सजा सकती है। इस तरह केक खाने में टेस्टी लगने के साथ सभी को दिखने में भी खूबसूरत लगेगा। तो चलिए जानते हैं इसे केक डेकोरेशन के कुछ बेहतरीन आइडियाज...

केक को चॉकलेट व चेरी से सजा सकते हैं। इसके लिए केक के चारों और चॉकलेट लगाएं। फिर ऊपर चेरी रख दें। 


आप चाहे तो फ्रूट्स को काट कर भी केक के ऊपर रख सकती है। 


बादाम को काट कर भी केक के ऊपर गार्निश करना सही रहेगा। 

ड्राई फ्रूट्स केक को आइसिंग शुगर से सजाएं। 

चॉकलेट केक को मीठी रंग-बिरंगी सौंफ के साथ गार्निश करें। यह खाने में टेस्टी भी लगेगा। साथ ही इसे तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। 

आप चाहे तो केके के चारों और चॉकलेट लगाकर ऊपर से स्ट्रॉबेरी रख सकती हैं। 

बच्चों को चॉकलेट जैम्स खाने में बहुत अच्छी लगती है। ऐसे में आप केक को चॉकलेट से कवर करके ऊपर जैम्स डाल सकते हैं। 

इस तरह क्रीम से भी केक को गार्निश किया जा सकता है। 


केक को चारों तरफ से फेवर से कवर करके ऊपर किशकिश में डालें। 

इस तरह का केक बनाने के लिए व्हाइट और ब्लैक चॉकलेट के स्टार बनाकर उसे केक के ऊपर सेट करें।

 

आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, कमेंट और शेयर जरूर करें।

Content Writer

neetu