Christmas पार्टी के लिए ऐसे करें मेकअप, महफिल में दिखेंगी सबसे अलग

punjabkesari.in Wednesday, Dec 20, 2023 - 10:18 AM (IST)

क्रिसमस का त्योहार आने वाला है। बहुत सारे लोग घर में इस दौरान पार्टी करते हैं , तो कई लोग बाहर भी एंजॉय करने जाते हैं। इस दौरान महिलाएं क्रिसमस थीम के हिसाब से रेड ड्रेस पहनती हैं, लेकिन जब मेकअप की बात आती है, तो कंफ्यूज हो जाती हैं। क्रिसमस में फटाफट परफेक्ट ब्राइट मेकअप कैसे करना है, चलिए हम आपको बताते हैं...

गोल्डन आई मेकअप

क्रिसमस पर सांता क्लॉज की तरह अक्सर लोग सफेद और लाल रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपने भी रेड पहना है तो गोल्डन आईशैडो अप्लाई करें। इससे आपको खूबसूरत ब्राइट लुक मिलेगा और आंखें आकर्षक लगेंगी। विंग्ड आईलाइनर और गोल्डन ग्लिटर के साथ आई मेकअप पूरा करें।

रेड लिपस्टिक
 
क्रिसमस पार्टी में रेड लिपस्टिक से बेहतर और क्या हो सकता है। अगर आप सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक लगानी है तो आई मेकअप को लाइट रखें। ब्राउन शेड पेंसिल की मदद से काजल अप्लाई करें। पार्टी के लिए ये लुक भी परफेक्ट दिखेगा। इस बात का ध्यान रखें कि रेड लिपस्टिक अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनें।

ब्राइट आईशैडो

मेकअप करना पसंद है तो नाइट पार्टी में शरीक हो रही हैं तो आंखों पर खास ब्राइट कलर के आईशैडो को लगाएं। ग्लिटर बेस्ड आईशैडो को चुनें। कपड़ों से मिलते हुए कलर का ही आईशैडो लगाएं।

चेहरे को करें हाईलाइट

मेकअप करते हुए सबसे पहले लिक्विड बेस्ड फाउंडेशन लगाएं। साथ में लिक्विड हाईलाइटर को लगाएं। चिक्स और चिन के साथ ही आईब्रो और नाक की नोंक पर हाईलाइटर जरूर लगाएं, जिससे चेहरा बिल्कुल शाइन करें और क्रिसमस की खास पार्टी में आप स्पेशल नजर आएं।

नेल आर्ट

चेहरे के साथ ही हाथों को भी सजाना ना भूलें। क्रिसमस की थीम वाली नेल आर्ट के साथ आप पार्टी के लिए रेडी हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur