Christmas 2021: इस खास मौके पर बनाएं क्रिसमस ट्री ब्राउनी

punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 12:59 PM (IST)

क्रिसमस का त्योहार आने में कुछ दिन ही बाकी है। इस दौरान लोग घर को सजाने के साथ पार्टी करते हैं। खासतौर पर लोग केक काटना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए क्रिसमस स्पेशल ब्राउनी की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री

डार्क चॉकलेट- 200 ग्राम (पिघली हुई)
मैदा- 100 ग्राम
नमक- चुटकीभर
बेकिंग पाउडर- 1/2 चम्मच
वनीला शुगर- 200 ग्राम
अंडा- 2 वाइट भाग और 1 पीला भाग
मक्खन- 100 ग्राम
हरा रंग- 2-3 बूंदे
आइसिंग शुगर- 250 ग्राम

विधि

. सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें।
. अब बेकिंग डिश के किनारों पर किचन फॉइल लगाएं।
. एक बड़े बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक मिलाएं।
. अब इसमें मक्खन और चीनी डालकर 5 मिनट तक मिलाएं।
. फिर अंडा, चॉकलेट और कॉफी एक-एक करके मिलाएं।
. अब बेकिंग डिश में बैटर डालकर करीब 25 मिनट तक बेक करें।
. ब्राउनी को टूथपिक की मदद से चेक करें।
. अब टूथपिक पर बैटर लगा आए तो इसे कुछ मिनटों के लिए और बेक करें।
. तैयार ब्राउनी को ठंडा करके ट्रायएंगल शेप में काटें।
. अलग बाउल में मक्खन और आइसिंग शुगर हरा रंग मिलाएं।
. इसे पाइपिंग बैग में डालकर ब्राउनी को क्रिसमस ट्री की तरह सजाएं।
. तैयार क्रिसमस ब्राउनी को सर्व करें।

 

Content Writer

neetu