इंगेजमेंट पार्टी में दिखेगी Gorgeous, लहंगे के साथ ट्राई करें ये 6 चोली डिजाइन्स

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 04:24 PM (IST)

शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लड़कियां इस दौरान संजने-संवरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। आउटफिट से लेकर ज्वेलरी हर चीज उन्हें एकदम परफेक्ट चाहिए होती है। लहंगे के साथ अगर चोली स्टाइलिश न हो तो सारा लुक फीका पड़ जाता है। खासकर इंगेजमेंट पार्टी में अगर आप भी परफेक्ट चोली ट्राई करने की सोच रही हैं तो इस तरह के यूनिक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। 

डोरी वाली चोली 

अगर आपको डोरी वाली चोली पसंद है तो दंगल गर्ल फातिमा सना शेख से इंस्पीरेशन ले सकते हैं। इस तरह की स्टाइलिश चोली के साथ आप सिंपल हेयरस्टाइल और डार्क मेकअप लुक ट्राई कर सकते हैं। 

फ्लोरल चोली 

अगर आपको फ्लावर प्रिंट पसंद है तो आप इस तरह की फ्लोरल चोली पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। साथ में हाई बन और बालों में गजरा लगाकर शादी में गार्जियस दिख सकती है। 

सिंपल चोली 

अगर आपको सिंपल चोली पसंद है तो मीरा राजपूत की तरह इस तरह का लुक ट्राई कर सकते हैं। मिनिमल मेकअप लुक और ओपन हेयर लुक आप एंगेजमेंट में ट्राई कर सकते हैं। 

चमकीली चोली 

अगर आपको चमकीला वर्क पसंद है तो आप इस तरह की चोली पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। ट्रेंडी लुक से आप पार्टी में ओर भी ज्यादा गॉर्जियस दिख सकती हैं।  

कढ़ाई वाली चोली 

आप मौनी रॉय के जैसे ब्लैक कलर की कढ़ाई वाली चोली पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। कर्ली हेयर स्टाइल लुक से आप पार्टी में ओर भी ज्यादा गॉर्जियस दिख सकती हैं। 

डिफ्रेंट स्टाइल चोली 

आप सारा अली खान के जैसे पार्टी में स्टाइलिश और यूनिक टोली भी ट्राई कर सकती हैं। ओपन हेयर्स और स्टाइलिश चोली के साथ आप पार्टी में गॉर्जियस दिख सकती हैं। 


 

Content Writer

palak