गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे पुनीत पाठक, यहां देखें Wedding Photos

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2020 - 10:58 AM (IST)

इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खास पहचान रखने वाले कोरियाॅग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक ने अपनी जिंदगी की नई शुरूआत कर ली है। वह 11 दिसंबर को गर्लफ्रेंड निधि मूनी सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों साथ में बेहद ही खुश दिखाई दे रहे हैं। 

निधि ने अपनी शादी में पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। जिसके साथ उन्होंने हैवी गोल्ड ज्वैलरी कैरी की थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

वहीं दुल्हे राजा यानि पुनीत पाठक बेबी पिंक कलर की शेरवानी में नजर आए। उन्होंने सिर पर सेहरा बांधा हुआ जो उन्हें बेहद जच रहे हैं।

काॅमेडियन भारती सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुनीट पाठक की शादी क वीडियो शेयर की है। जिसके साथ भारती ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे पसंदीदा कपल को बधाई।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

 

बता दें पुनीत और निधि मूनी सिंह एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों ने इसी साल अगस्त में सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें पुनीत ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। वहीं अगर बात करें पुनीत के वर्कफ्रंट की तो वह फिल्म 'ABCD', 'नवाबजादे', 'स्ट्रीट डांसर 3D' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा पुनीत ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 का खिताब भी अपने नाम किया था।

Content Writer

Bhawna sharma