गीता मां ने चोरी छिपे रचाई शादी! मांग में सिंदूर और लाल जोड़े में दिखीं कोरियोग्राफर

punjabkesari.in Monday, May 17, 2021 - 12:48 PM (IST)

बाॅलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता मां यानि गीता कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनीं हुई हैं। गीता बी-टाउन की उन हसीनाओं में शामिल है जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। वहीं इस बीच गीता की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देख हर किसी को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में गीता मांग में सिंदूर लगाए दिखाई दे रही हैं। जिसके बाद से उनकी शादी की अटकलें तेज हो गई हैं। 

गीता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह लाल सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने माथे पर लाल बिंदी, मांग में सिंदूर और लाल लिप शेड के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। गले का नेकलेस और मैचिंग झुमके उनके लुक में चार-चांद लगा रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)

 

गीता के इस लुक को देखकर लोग कह रहे हैं कि कोरियोग्राफर ने सीक्रेट मैरिज कर ली है। गीता की तस्वीरों पर लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि उनकी मांग में सिंदूर किसके नाम का है। यहां देखें लोगों के कमेंट...

 

 

 

 

 

भई, अब गीता की शादी हुई है या नहीं इस बात पर से पर्दा तो वो खुद ही उठा सकती हैं। वहीं अगर बात करें गीता कपूर के काम की तो वह डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में जज के रुप में नजर आ रही हैं। 

Content Writer

Bhawna sharma