वेडिंग और फेस्टिवल में दिखना है स्टनिंग, तो Choker Set से अपने लुक को बनाएं शानदार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2022 - 01:41 PM (IST)

खूबसूरत दिखना किसे पसंद नहीं है। त्यौहारों के इस मौसम में तो हर महिला ट्रेडिशनल और एथनिक लुक अपनाना पसंद करती हैं। ऐसे में आउटफिट के साथ Jewellery का भी अहम रोल होता है। क्योंकि Jewellery आपके लुक को रॉयल बनाने का काम करती है।  


इन दिनों चोकर सेट का खूब  ट्रेंड चल रहा है। इसकी खासियत यह है कि ये इसे आप साड़ी, लहंगे, शरारा कुर्ता या सलवार सूट किसी के साथ भी कैरी कर अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकती हैं। आज हम आपके लिए लेकर लाए हैं बेस्ट चोकर डिजाइन, जिसे आप अपनी ट्रेडिशनल लुक में शामिल कर सकती हैं।

करिश्मा कपूर ने  चंदेरी सिल्क सूट के साथ पर्ल चोकर पहनकर अपने लुक को पूरा किया था। 


शिल्पा शेट्टी का ये सेट जितना सुंदर है उतना ही खूबसूरत है। त्यौहारों में या पार्टी के लिए ये लुक बेस्ट रहेगा।


नई नवेली दुल्हन दीपिका पादुकोण की तरह साड़ी के साथ इस तरह का चोकर सेट पहनकर वाहवाही लूट सकती है। 


अनुष्का शर्मा का ये  ज्वैलरी कलेक्शन कमाल का था। रंगीन रत्नों से जड़ा हुआ ये सेट किसी की भी खूबसूरती पर चार चांद लगा दे। 


कंगना रनौत ने एक शानदार पर्ल चोकर के साथ अपने आउटफिट को कंप्लीट किया था। 

अगर आप अपने लुक को मिनिमल जाहन्वी कपूर का ये खूबसूरत सेट आपकी मदद कर सकता है। 


जरूरी नहीं कि सेट साड़ी या लहंगे के साथ ही अच्छे लगते हैं इसे आप नेहा कक्कड़ की तरह एथनिक ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं। 
 

Content Writer

vasudha